
'धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करेंगे राम मंदिर और अयोध्या की मस्जिद', मुस्लिम लीग के नेता के बयान से केरल में मचा सियासी बवाल
AajTak
केरल में कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की केरल यूनिट के प्रमुख पनक्कड़ सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल द्वारा राम मंदिर पर दिया गए बयान से सियासत गर्म हो गई है. शिहाब अब अपने ही सहयोगियों के निशाने पर आ गए हैं.
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रदेश अध्यक्ष पनक्कड़ सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल द्वारा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण और प्रस्तावित मस्जिद को लेकर दिए गए एक बयान से केरल की सियासत में बवाल खड़ा हो गया है. उन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद यानि 23 फरवरी को बयान देते हुए कहा था कि राम मंदिर के खिलाफ विरोध करने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि हमें अपने देश की धर्मनिरपेक्षता को अपनाना चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि इसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर बनाया गया था और बाबरी मस्जिद भी जल्द ही बनाई जाएगी. उनकी यह क्लिप शनिवार से सोशल मीडिया में वायरल होने लगी.
क्या कहा था शिहाब थंगल ने
आईयूएमएल के प्रदेश अध्यक्ष पनक्कड़ सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल ने कहा, 'हम जानते हैं कि कल (22 जनवरी) एक बहुत बड़ी घटना हुई. जिस मंदिर का इतने लोग आदर और सम्मान करते हैं और वह श्री राम मंदिर अब एक वास्तविकता है. आप इसकी अनदेखी नहीं कर सकते है. यह बहुसंख्यक समाज की जरूरत है. अयोध्या में यह हकीकत बन गया. हमें इसका विरोध नहीं करना है. हर किसी की अपनी धार्मिक मान्यताएं, प्रथाएं और उनका पालन करने का अधिकार है.'
उन्होंने आगे कहा, 'मंदिर कोर्ट के फैसले के बाद बना है और मस्जिद कोर्ट के फैसले के बाद बनने का इंतजार कर रही है. दोनों भारत का हिस्सा हैं. ये दोनों हमारे देश में धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करते हैं. हमें इसे अपनाना चाहिए. इसे भारत में धर्मनिरपेक्षता के सर्वोत्तम उदाहरण के रूप में देखा जाना चाहिए. राम मंदिर बना है और बाबरी मस्जिद बनेगी. हम जानते हैं कि इसे कारसेवकों ने नष्ट कर दिया था और हमने तब विरोध किया था. हमें देखना चाहिए कि भारतीय मुसलमानों ने इसे धैर्य का परिचय दिया. विशेषकर केरल में जहां मुसलमान संवेदनशील और उत्साही हैं. केरल के मुसलमानों ने पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम की.'
कांग्रेस ने किया बचाव

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










