धरने पर बैठे रेसलर्स को खेल मंत्री ने डिनर पर बुलाया, बोले- खिलाड़ियों के आरोप गंभीर, आज ही करूंगा मुलाकात
AajTak
खिलाड़ी लगातार महासंघ अध्यक्ष पर आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने भी गुरुवार को दिन में खिलाड़ियों से बातचीत की. जिसके बाद खिलाड़ियों ने मीडिया के सामने आकर अपनी नाराजगी फिर जाहिर की और कहा कि वह इस बैठक से संतुष्ट नहीं हैं. इस सबके बीच अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहली बार मीडिया में आकर बयान दिया है.
कुश्ती के दिग्गज पहलवान लगातार दूसरे दिन जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्श कर रहे हैं. साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और दूसरे नामचीन खिलाड़ी कुश्ती महासंघ के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं. खिलाड़ी लगातार महासंघ अध्यक्ष पर आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने भी गुरुवार को दिन में खिलाड़ियों से बातचीत की. जिसके बाद खिलाड़ियों ने मीडिया के सामने आकर अपनी नाराजगी फिर जाहिर की और कहा कि वह इस बैठक से संतुष्ट नहीं हैं. इस सबके बीच अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहली बार मीडिया में आकर बयान दिया है. साथ ही वह आज रात में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनेंगे. बताया जा रहा है कि अनुराग ठाकुर ने रात 10 बजे सभी खिलाड़ियों को अपने सरकारी आवास पर डिनर पर बुलाया है.
अनुराग ठाकुर ने मामले पर बोलते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए हैं, वो काफी गंभीर हैं. मैं चंडीगढ़ से वापिस दिल्ली जा रहा हूं और खिलाड़ियों से मुलाकात करूंगा. उनकी बात सुनूंगा. खिलाड़ियों और खेल के हित में जो भी कदम उठाना होगा, उठाएंगे. खेल मंत्रालय ने आरोपों पर संज्ञान लेते हुए खेल महासंघ को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है. आगामी कैंपों को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है.
पहलवानों ने खेल मंत्रालय के साथ अफसरों से मुलाकात की
पहलवानों ने खेल मंत्रालय को अपनी समस्याएं बताईं और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की शिकायत की. पहलवानों का कहना था कि उनके साथ ठीक बर्ताव नहीं किया जाता है. आए-दिन पहलवानों से बदसलूकी की जा रही है. इसलिए WFI अध्यक्ष को पद से हटाया जाए ताकि नए पहलवानों का भविष्य सुरक्षित हो सके. पहलवानों ने चेतावनी दी है कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा नहीं हो जाता है, तब तक वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे. अधिकारियों से बातचीत के बाद ये पहलवान वापस धरना स्थल पर पहुंचे.
खिलाड़ियों के समर्थन में आईं खाप पंचायतें
खिलाड़ियों के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायतें दिल्ली कूच की तैयारी कर रही हैं. खापों ने सरकार को सीधे रूप से चुनौती दी है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज हो और सरकार उनको तुरंत बर्खास्त करें. साथ ही खिलाड़ियों द्वारा लगाये आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो. अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो पूरे हरियाणा की खाप पंचायतें एकजुट होकर खिलाड़ियों की मांगों को मनवाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी. इस मुद्दे पर हरियाणा के चरखी दादरी के स्वामी दयाल धाम पर फोगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया. पंचायत में सांगवान, फोगाट, श्योराण, सतगामा, पंवार सहित दर्जनभर खाप के प्रतिनिधियों के अलावा कर्मचारी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










