
धनबाद में भड़क उठी भूमिगत आग... जहरीली गैस का होने लगा रिसाव, धुआं देख ग्रामीणों में दहशत
AajTak
झारखंड में धनबाद के कतरास इलाके में बंद पड़ी खदान के पास अचानक भूमिगत आग भड़क उठी. इससे जहरीली गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया है. इससे घना, काला और तीखी दुर्गंध वाला धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
धनबाद जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब बंद पड़े मां अम्बे आउटसोर्सिंग क्षेत्र के पास अचानक भूमिगत आग लग गई और आसपास जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया. घना, काला और तीखी दुर्गंध वाला धुआं पूरे इलाके में उठने लगा. इससे लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया. पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश है.
यह मामला कतरास क्षेत्र में स्थित बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत अंगारपथरा का है. ग्रामीणों के अनुसार, सुबह होते ही क्षेत्र में धुआं छा गया. कई घरों के अंदर तक धुआं भर गया, जिसके कारण लोगों को आंखों में जलन, तेज खांसी, सांस लेने में समस्या, घुटन और सिरदर्द जैसी परेशानी होने लगी. बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे अधिक बिगड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर गैस रिसाव जारी रहा तो हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं.
ग्रामीणों का आरोप है कि भूमिगत आग का खतरा लंबे समय से मंडरा रहा था, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर आग का दायरा और बढ़ा, तो पूरा इलाका झारिया की तरह एक बड़े संकट का सामना कर सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि तत्काल राहत और सुरक्षा के उपाय किए जाएं, ताकि फैल रही इस आपदा पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके.
यह भी पढ़ें: हैंडपंप से पानी की जगह निकल रही आग! लोगों में मचा हड़कंप, देखिए VIDEO
इस बीच, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बीसीसीएल के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और बताया कि जिस स्थान से गैस का रिसाव हो रहा है, वहां पूर्व में कोयले की भूमिगत खदान संचालित होती थी. अधिकारी ने बताया कि कोयले की पुरानी खदानों में मौजूद मीथेन गैस ऑक्सीजन के संपर्क में आने से स्वतः आग भड़क उठी है.
उन्होंने कहा कि आग को बुझाने और गैस रिसाव को रोकने के लिए टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है और जल्द ही पूरी स्थिति नियंत्रित कर ली जाएगी. अधिकारी ने आश्वासन दिया कि बाघमारा क्षेत्र को किसी भी कीमत पर झारिया जैसी स्थिति में नहीं पहुंचने दिया जाएगा. घटना के बाद प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है. स्थानीय स्तर पर मेडिकल टीमें तैनात करने की तैयारी की जा रही है, ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










