
धनबाद: जेल में बंद शूटर अमन सिंह को मारी 6 गोलियां, नीरज सिंह हत्या मामले था दोषी
AajTak
धनबाद जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अमन सिंह को जेल के अंदर 6 गोलियां मारी गईं. शूटर अमन सिंह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद था. इसके अलावा उस पर हत्या व रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं.
धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शूटर अमन सिंह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद था. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन, एसएसपी संजीव कुमार मंडल का पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पूरे जेल को छावनी में तब्दील कर दिया गया.
गैंगस्टर अमन सिंह को जेल के अंदर 6 गोलियां मारी गईं. उस पर हत्या व रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जेल के अंदर तमंचा कैसे आया. कैदियों के अलावा जेल के अधिकारियों से भी पूछताछ की गई.
कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह की जेल में गोली मारकर हत्या
बता दें, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने साल 2021 में मिर्जापुर अमन सिंह को गिरफ्तार कर धनबाद पुलिस को सौपां था. अमन सिंह गैंग ने गुजरात वालसाड के बीजेपी नेता शैलेश पटेल की हत्या भी करवाई थी. सुपारी लेकर उसके गैंग के आजमगढ़ निवासी वैभव यादव व अयोध्या निवासी आशीष उर्फ सत्यम ने दो और शूटरों के साथ मिल कर शैलेश पटेल को छलनी कर दिया था.
गैंगस्टर अमन सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे
वहीं,आसनसोल के बीजेपी नेता राजू झा की हत्या भी अमन गैंग ने ही करवाई थी. दोनों मामले में अमन गैंग ने सुपारी किलिंग की. इसके अलावा, बरवाअड्डा कुर्मीडीह निवासी राजकुमार साव की हत्या भी एक सुपारी किलिंग थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










