
धनतेरस पर जो कार खरीदी थी, उसमें खुशियां मनाने निकले थे दोस्त, लेकिन लौटे नहीं... देहरादून हादसे की दर्दनाक कहानी
AajTak
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात एक दर्दनाक हादसे ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं. हाल ही में धनतेरस पर खरीदी गई इनोवा कार में सवार सात दोस्तों की मस्ती का सफर मातम में बदल गया. कार कंटेनर से टकराई और छह युवाओं की मौत हो गई. गाड़ी का नंबर तक नहीं आया था, और उसी गाड़ी में सवार युवाओं की जान चली गई.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए एक दिल दहलाने वाले हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. इस घटना में 6 युवाओं की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. यह दर्दनाक घटना देर रात करीब 2 बजे बल्लूपुर क्षेत्र में हुई. जिस कार से ये हादसा हुआ, वह हाल ही में धनतेरस पर खरीदी गई थी, जिसका नंबर भी अभी तक नहीं आया था.
बताया जा रहा है कि देहरादून में ONGC क्रॉसिंग के पास एक कंटेनर सड़क के दाईं ओर मुड़ रहा था. इसी दौरान बल्लूपुर से तेज गति से आ रही इनोवा हाईक्रॉस पीछे से कंटेनर में इतनी तेज टकराई कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दो युवाओं के सिर कट गए और एक युवती का सिर कार की छत से फट गया. यह मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी.
मृतकों में सभी 19 से 24 साल की उम्र के युवक-युवतियां थे. इनमें 19 साल की गुनीत निवासी साईं लोक जीएमएस रोड, 23 वर्षीय कुणाल कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर, 24 वर्षीय ऋषभ जैन निवासी जाखन राजपुर रोड, 23 वर्षीय नव्या गोयल निवासी तिलक रोड, 24 वर्षीय अतुल अग्रवाल निवासी कालीदास रोड, 20 वर्षीय कामाक्षी निवासी कांवली रोड शामिल हैं. वहीं 25 वर्षीय सिद्धेश अग्रवाल घायल हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थान के पाली में दर्दनाक हादसा... मवेशी से टकराकर पेड़ से जा टकराई कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत
हादसे के शिकार हुए 24 वर्षीय अतुल अग्रवाल गाड़ी के मालिक थे. अतुल ने हाल ही में धनतेरस पर नई कार खरीदी थी. गाड़ी का नंबर भी अभी तक नहीं मिला था. अतुल के पिता सुनील अग्रवाल पटाखों के बड़े कारोबारी हैं और अतुल उनके साथ व्यापार में हाथ बंटाते थे.
वहीं कामाक्षी बीकॉम की छात्रा थी. कामाक्षी ने इस साल सीए की परीक्षा पास की थी. हादसे की रात उसने अपने पिता से कहा था कि वह अपनी दोस्त के घर रुकने जा रही है. वहीं सिद्धेश के पिता ने बताया कि रात 9 बजे उनकी बेटे से बात हुई थी. जब वह शोरूम बंद करके घर जाने की बात कर रहे थे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







