
धधकती आग, आसमान में काले धुएं का गुबार, हजारों आशियाने खाक... लॉस एंजिल्स में हर ओर त्राहिमाम
AajTak
Los Angeles Wildfires: तेज गति से चल रही हवा आग को और बढ़ा रही है. इस गोल्डेन सिटी पर मानों कालिख पुत गई है. कभी लाइट्स की रोशनी में जगमाने वाला यह शहर अब आग की तपिश झेल रहा है. अमेरिकी फिल्म उद्योग (हॉलीवुड) को आग की वजह से भारी नुकसान हो रहा है.
जंगलों में धधकती आग. ऊंची उठती लपटें. आसमान में काले धुएं का गुबार और हर ओर मचा त्राहिमाम. कुछ ऐसा ही दृश्य बीते चार दिनों से कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में दिखाई दे रहा है. जंगलों में लगी आग ने लॉस एंजिल्स शहर को भी अपने आगोश में ले लिया है. चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है. अब तक 11 लोगों की जंगल की आग में झुलसकर मौत हो चुकी है और 10 हजार से अधिक घर और अन्य इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं, हजारों गाड़ियां भी आग में जल चुकी हैं. करीब 1.5 लाख लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है, वहीं इतने ही और लोगों को किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है.
यह भी पढ़ें: जल रहा हॉलीवुड! तस्वीरों में देखें कैसे आग की चपेट में आया जंगल से सटा लॉस एंजिल्स
तेज गति से चल रही हवा आग को और बढ़ा रही है. इस गोल्डेन सिटी पर मानों कालिख पुत गई है. कभी लाइट्स की रोशनी में जगमाने वाला यह शहर अब आग की तपिश झेल रहा है. अमेरिकी फिल्म उद्योग (हॉलीवुड) को आग की वजह से भारी नुकसान हो रहा है. कई सेलिब्रेटी के घर जलकर तबाह हो गए हैं. वहीं लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड हिल्स समेत अन्य पॉश इलाकों में रहने वाले हॉलीवुड सितारों को अपना आशियाना छोड़कर दूसरी जगह जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
जंगल की इस भयावह आग ने कैलिफोर्निया के सेंट मोनिका और मालिबू के बीच पैसिफिक पैलिसेड्स के करीब 1200 एकड़ से ज्यादा के इलाके को अपने आगोश में ले लिया. जंगल में आग की भयानक उठती लपटें शुक्रवार देर रात लॉस एंजिल्स के रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ गईं, जिससे हाहाकार मच गया. फायर फाइटर्स ने करीब 30 हजार लोगों को तुरंत पैसिफिक पैलिसेड्स छोड़ने की सलाह दी और उनसे किसी सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की. इस दौरान करीब 13 हजार इमारतों और घरों पर भी खतरा मंडराया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










