
धक्का-मुक्की, बेकाबू भीड़ और पसीना-पसीना प्रशासन... DDU जंक्शन पर उमड़ा कुंभ से लौटे श्रद्धालुओं का सैलाब, VIDEO
AajTak
प्रयागराज में संगम स्नान के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त दबाव देखने को मिल रहा है. हालात को संभालने के लिए RPF और GRP की टीम तैनात है, लेकिन यात्रियों की भारी भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.
UP News: चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) पर भारी भीड़ उमड़ रही है. प्रयागराज में संगम स्नान के बाद हजारों श्रद्धालु बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की ओर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे हैं. इस कारण जंक्शन पर यात्रियों का जबरदस्त दबाव देखने को मिल रहा है.
स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में सवार होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ प्लेटफॉर्म पर उमड़ पड़ी, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. जनरल बोगियों में जगह पाने के लिए यात्री धक्का-मुक्की करते दिखे. वहीं रिजर्व कोच में भी यात्री चढ़ने की कोशिश करते नजर आए. इतनी भीड़ के बीच यात्रियों और रेलवे प्रशासन के लिए परेशानी खड़ी हो रही है.
यहां देखें Video
यह भी पढ़ें: 'भगदड़ में मेरी मां की मौत हो गई...' दिल्ली स्टेशन पर बिहार जाने के लिए पहुंचा था, यात्री ने बयां किया हादसे का दर्द
इस दौरान स्टेशन पर बने हालात को संभालने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम तैनात कर दी गई. बेतहाशा भीड़ को देखते हुए रेलवे के अधिकारी लगातार यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी भीड़ को कंट्रोल करना बेहद मुश्किल हो रहा है. कई यात्रियों को घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है. कई लोगों ने कहा कि रिजर्व टिकट होने के बाद भी ट्रेन में चढ़ना मुसीबत भरा है.
यह भी पढ़ें: 'स्पेशल ट्रेन की घोषणा और प्लेटफॉर्म नंबर 14 से 16 की ओर भागने लगी भीड़...', नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 दुखद मौतों की पूरी कहानी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










