
‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर कर दिया गया है डिलीट? मेकर्स ने बताया रूमर्स का सच, कहा- 'ये झूठी और बेबुनियाद...'
ABP News
The Kerala Story 2 Controversy: द केरल स्टोरी 2 रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है. इस बीच रूमर्स फैल गए थे कि इस फिल्म का टीजर हटा लिया गया है. वहीं मेकर्स ने अब इस पर क्लियरिफिकेशन जारी किया है.
‘द केरल स्टोरी 2’ इस 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. उससे पहले विवादों में घिरी इस फिल्म को लेकर रूमर्स फैल गए थे कि इसका टीजर निर्माताओँ ने डिलीट कर दिया है. वहीं मेकर्स ने अब क्लियर किया है कि उनकी आने वाली फ़िल्म का टीज़र सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से डिलीट नहीं किया जा रहा है. मंगलवार को, सनशाइन पिक्चर्स ने एक ऑफ़िशियल बयान जारी किया और ऐसी सभी खबरों को “झूठी और बेबुनियाद” बताया.
‘द केरल स्टोरी 2’ का डिलीट कर दिया गया है टीजर? मेकर्स द्वारा जारी ऑफिशियल बयान में लिखा गया है, “सनशाइन पिक्चर्स साफ़ तौर पर यह साफ़ करना चाहता है कि ‘द केरला स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ के टीज़र को हटाने के बारे में जो खबरें अभी चल रही हैं, वे पूरी तरह से झूठी, बेबुनियाद और गुमराह करने वाली हैं. मामला अभी कोर्ट में है. किसी भी कोर्ट ने किसी भी कंटेंट को हटाने का कोई फ़ैसला या ऑर्डर पास नहीं किया है. हमने कोई भी मटीरियल डिलीट या हटाया नहीं है.”
बयान में आगे कहा गया है,‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ का टीज़र और ट्रेलर दोनों हमारे सभी ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल रहेंगे. हम मीडिया हाउस, डिजिटल प्लेटफॉर्म और लोगों से ज़ोर देकर कहते हैं कि वे बिना वेरिफ़ाई की जानकारी और अंदाजे वाली रिपोर्ट फैलाने से बचें, ऐसी गलत जानकारी से सिर्फ़ बेवजह कन्फ्यूजन पैदा होती है.”
टीजर रिलीज के बाद से विवादों में है ‘द केरल स्टोरी 2’बता दें कि ‘द केरल स्टोरी 2’ को अपने टीज़र के रिलीज़ होने के बाद से ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है, यहां तक कि फ़िल्म के ख़िलाफ़ एक PIL भी फ़ाइल की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि इसकी रिलीज़ से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है, हालांकि मामला अभी भी कोर्ट में है, हाल ही में, प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने फ़िल्म को मिल रहे विरोध पर रिएक्ट किया था.













