
दो स्टेशनों के बीच 'आलम बाबा मेले' में ट्रेन रोकने की मांग... लोकल ट्रेन पर पत्थरबाजी
AajTak
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आलम बाबा का मेला लगता है. शुक्रवार को यहां से गुजर रही सांईथिया आंडाल लोकल ट्रेन में सवार यात्रियों ने ट्रेन को मेले की जगह रोकने की मांग की, लेकिन ट्रेन वहां नहीं रुकी और अगले स्टेशन चिनपाई पर जाकर रुकी. इसके बाद मेले में उतरने की मांग कर रहे यात्रियों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दुबराजपुर और चिनपाई स्टेशन के बीच ट्रेन नहीं रोकने के आरोप में लोकल ट्रेन में तोड़फोड़ की गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और आरपीएफ (RPF) की टीम पहुंची और हालात को संभाला. साथ ही लोकल ट्रेन में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है. दरअसल, दुबराजपुर और चिनपाई स्टेशन के बीच आलम बाबा का मेला लगता है. शुक्रवार को यहां से गुजर रही सांईथिया आंडाल लोकल ट्रेन में सवार यात्रियों ने ट्रेन को मेले की जगह रोकने की मांग की, लेकिन ट्रेन वहां नहीं रुकी और अगले स्टेशन चिनपाई पर जाकर रुकी.
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: महिला की पिटाई को ठहराया था जायज, TMC ने MLA हमीदुल रहमान को भेजा नोटिस
देखें वीडियो...
पत्थरबाजी केआरोप में एक शख्स गिरफ्तार
इसके बाद मेले में उतरने की मांग कर रहे यात्रियों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की. साथ ही कुछ उपद्रवियों ने चलती गाड़ी पर पत्थरबाजी कर दी. इससे ट्रेन में लगे शीशे टूट गए. वीडियो में उपद्रवी ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए. बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और आरपीएफ (RPF) ने हालात को संभाला. साथ ही एक शख्स को गिरफ्तार भी किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










