
दो वीडियो कॉल, दो वॉयस नोट... मर्डर वाले दिन साक्षी और साहिल के बीच हुई थी तीखी झड़प
AajTak
दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड से एक दिन पहले साक्षी, उसकी दोस्त भावना और झबरू नाम के एक लड़के ने मिलकर आरोपी साहिल को धमकाया था. इस धमकी के बाद साक्षी ने साहिल को कॉल भी की थी और कहा था कि अब कहां चली गई तेरी बदमाशगिरी. साक्षी की हत्या के बाद उसकी दोस्त भावना ने एक ऑडियो शेयर किया है, जिसमें साक्षी साहिल से बात करते हुए सुनी जा सकती है.
दिल्ली में हुए साक्षी मर्डर केस में कई खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल खान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इस हत्याकांड में पुलिस के सामने कई थ्योरी सामने आ रही हैं. एक एंगल यह भी सामने आया है कि वारदात के एक दिन पहले साक्षी, उसकी दोस्त भावना और झबरू नाम के एक लड़के ने मिलकर आरोपी साहिल को धमकाया था.
इस धमकी के बाद साक्षी ने साहिल को कॉल भी की थी और कहा था कि अब कहां चली गई तेरी बदमाशगिरी. साक्षी की हत्या के बाद उसकी दोस्त भावना ने एक ऑडियो शेयर किया है, जिसमें साक्षी साहिल से बात करते हुए सुनी जा सकती है. साक्षी कह रही है, 'ज्यादा बदमाश है क्या तू, कहां चली गई थी तेरी बदमाशगिरी.'
धमकी के बाद ऑडियो कॉल पर कसा तंज
इस ऑडियो में साहिल की आवाज नहीं आ रही है और सिर्फ साक्षी ही बोल रही है. सूत्रों के मुताबिक 27 मई की दोपहर 3:41 पर साक्षी और साहिल की वीडियो कॉल हुई जोकि काफी लंबी चली. इसके बाद 28 मई यानी मर्डर वाले दिन भी सुबह 7:19 पर साहिल और साक्षी के बीच दो वीडियो कॉल हुईं. इस दिन दो वॉइस नोट भी भेजे गए. जिसमे साक्षी कह रही है, ' बड़ा बदमाश हो रहा है तू, कहां चली गई थी उस टाइम तेरी बदमाशगिरी.'
झबरू से हुई साक्षी की दोस्ती
दरअसल साक्षी को सपोर्ट करते हुए झबरू ने साहिल को धमकाया था. साक्षी इसी धमकी के बाद साहिल को कॉल करके और ऑडियो भेजकर व्यंग कर रही थी. आपको बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साहिल ने बताया है कि मृतका की हाल में ही झबरु नाम के एक लड़के से दोस्ती हुई थी. झबरु इलाके का एक दबंग लड़का है. वारदात के एक दिन पहले साक्षी की दोस्त भावना, खुद साक्षी और झबरू उससे मिले थे और तीनों की उससे कहासुनी भी हो गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










