
दो लाल बैग और एक काला सूटकेस... IC-814 हाइजैकिंग से जुड़ी वो मिस्ट्री जो 25 साल बाद भी नहीं सुलझी
AajTak
25 साल पहले हुए इंडियन एयरलाइंस के IC-814 विमान की हाईजैकिंग से जुड़े कुछ राज अब भी राज बने हैं. इस हाईजैकिंग से जुड़े दो लाल बैग और एक ब्लैक सूटकेस का रहस्य अब भी काफी हद तक अनसुलझा ही है. ऐसे में जानते हैं कि इन लाल बैग और ब्लैक सूटकेस में क्या रखा हुआ था?
कुछ राज, हमेशा राज ही बने रहते हैं. 25 साल पहले 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 की हाईजैकिंग से जुड़े सारे सवालों के जवाब मिलने अब भी बाकी हैं. भारत के इतिहास की हाईजैकिंग की ये सबसे लंबी घटना थी. इस घटना से जुड़े जिन सवालों के जवाब अब भी नहीं मिले हैं, उनमें एक ब्लैक ब्रीफकेस और दो लाल बैग भी हैं. इस ब्रीफकेस और लाल बैग में क्या रखा था, ये भी अब तक राज ही है.
IC-814 की हाईजैकिंग की कहानी नेटफ्लिक्स पर सीरीज के रूप में आई है. 'IC-814: The Kandahar Hijack' नाम से आई इस सीरीज का डायरेक्शन अनुभव सिन्हा ने किया है. इस सीरीज में इस हाईजैकिंग से जुड़े हर पहलू को दिखाने की कोशिश की गई है. लेकिन अब भी कुछ राज बाकी हैं.
सीरीज में लाल बैग में से एक को काठमांडू के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आतंकवादियों ने IC-814 के कार्गो होल्ड में रखते हुए दिखाया गया था. ऐसा कहा गया कि इसमें विस्फोटक थे. क्या वहां आरडीएक्स या ग्रेनेड थे? इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी जानकारी नहीं है. हालांकि, तत्कालीन विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने अपनी किताब 'इन सर्विस ऑफ इमर्जेंट इंडिया- अ कॉल टू ऑनर' में इस बारे में कुछ बताने की कोशिश की है.
जबकि, दूसरा लाल बैग जसवंत सिंह के पास उस समय था, जब वो रिहा किए गए तीन आतंकवादियों को कंधार लेकर गए थे. उस बैग में रखा सामान आज भी रहस्य बना हुआ है. कांग्रेस ने उस लाल बैग की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग की थी.
फिर एक ब्लैक ब्रीफकेस है, जिसे कंधार की उड़ान में विदेश मंत्री जसवंत सिंह के साथ गए भारतीय अधिकारी ले गए थे. ऐसे में जानते हैं कि कैसे दो लाल बैग और एक ब्लैक ब्रीफकेस उस हाईजैक की कहानी का अटूट हिस्सा हैं?
क्या था कंधार हाईजैक?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










