
दो मेला, दो किरदार... कब्र और मेले पर उठे विवाद और महाराजा सुहेलदेव की गाजी सालार से जंग की पूरी कहानी
AajTak
संभल और बहराइच में आयोजित होने वाला नेजा मेला और जेठ मेला दोनों ही सालार मसूद से जुड़े हैं, लेकिन हाल के समय में इन पर ऐतिहासिक और धार्मिक आधार पर सवाल उठाए गए हैं. जहां एक पक्ष इन्हें सूफी परंपरा का हिस्सा मानता है, वहीं दूसरा पक्ष इन्हें विदेशी आक्रमण से जोड़ता है.
महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र से जुड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश में भी इतिहास के एक किरदार को लेकर विवाद शुरू हो गया है. दरअसल उत्तर प्रदेश के संभल प्रशासन ने नेजा मेले पर रोक लगा दी है. बता दें कि 1034 ईस्वी में बहराइच जिला मुख्यालय के नजदीक मौजूद चित्तौरा झील के किनारे महाराजा सुहेलदेव ने 21 दूसरे छोटे-छोटे राजाओं के साथ मिलकर एक युद्ध में गाजी सैयद सालार मसूद को मार डाला था. महाराजा सुहेलदेव ने सैयद सालार मसूद के शव को बहराइच में ही दफना दिया था.
सैयद सालार मसूद महमूद गजनवी का भांजा होने के साथ उसका सेनापति भी था. नेजा मेला उत्तर प्रदेश के संभल में आयोजित होने वाला एक पारंपरिक मेला है, जो सैयद सालार मसूद गाजी की याद में लगाया जाता था. इस बार संभल प्रशासन ने इस मेले पर रोक लगा दी है. इस मेले का नाम "नेजा" इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें एक ऊंचे बांस या लकड़ी के डंडे (नेजा) को सजाकर उसकी इबादत की जाती है. इसे मसूद की कब्र से जुड़ा प्रतीक माना जाता था.
बहराइच में हर साल जेठ महीने (मई-जून) में एक बड़ा बड़ा मेला लगता है. यह मेला सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर आयोजित होता है, जहां उसकी कब्र स्थित है. इस मेले को जेठ मेला या "गाजी मियां का मेला" भी कहा जाता है. अब हिन्दू संगठनों ने इस मेले पर भी रोक लगाने की मांग की है.
दो मेला, दो किरदार
जेठ मेला के समानांतर ही बहराइच में ही चित्तौरा झील के पास महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में "विजयोत्सव दिवस" भी मनाया जाता है, जो उनकी सालार मसूद पर विजय की याद में है. यह आयोजन जेठ मेले के शुरुआती दिनों में होता है.
नेजा मेला और जेठ मेला दोनों ही सालार मसूद और महाराजा सुदेलदे से जुड़े हैं, लेकिन हाल के समय में इन पर ऐतिहासिक और धार्मिक आधार पर सवाल उठाए गए हैं. जहां एक पक्ष इन्हें सूफी परंपरा का हिस्सा मानता है, वहीं दूसरा पक्ष इन्हें विदेशी आक्रमण से जोड़ता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










