
दो महीनों में दो बार राष्ट्रपति मुर्मू पर आपत्तिजनक बयान, ममता के मंत्री का नया वीडियो आया सामने
AajTak
ममता बनर्जी सरकार के मंत्री अखिल गिरि के बयान पर बवाल बढ़ रहा है. उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू पर रंगभेदी टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सामने आया था. अब उनका एक पुराना वीडियो भी सामने आया है. दूसरी तरफ बीजेपी के बाद कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी के नेता और मंत्री अखिल गिरि के बयान पर हंगामा मचा हुआ है. अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी उनको घेरा है. दूसरी तरफ ममता बनर्जी की पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही है. इस बीच मंत्री अखिल गिरि का एक और वीडिया सामने आया है. यह वीडियो 27 अक्टूबर को नंदीग्राम में शूट हुआ है. इसमें भी वह राष्ट्रपति मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं. वीडियो में उन्होंने बीजेपी विधायक मनोज टिग्गा पर भी टिप्पणी की है.
सबसे पहले आपको बताते हैं कि आखिर हंगामा किस वजह से है. दरअसल, बंगाल के मंत्री अखिल गिरि नंदीग्राम के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर रंगभेदी टिप्पणी की थी.
मंत्री का नया वीडियो
इस वीडियो में गिरि कहते हैं कि वो (शुभेंदु) विरोधी दल के नेता हैं तो शोभनीय बातें कहें. लेकिन वो बोलते हैं कि मैं देखने में खरब हूं. ऐसा है तो फिर द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं. शुभेंदु से कहिए तो यहां नंदीग्राम में आकर बोले कि द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं. मनोज टिग्गा देखने में कैसे हैं. तुम देखने में सुंदर हो लेकिन भीतर से पूरा कैंसर हो. बाहर से कपड़ा अच्छा है पर भीतर पूरा कैंसर है.
अब महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने बंगाल की DGP को पत्र लिखकर मामले की ठीक से और समय पर जांच कराने की मांग उठाई है. साथ ही अखिल गिरि को लिखित में माफी मांगने को कहा है.
कोलकाता के मेयर की अजीब सफाई

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










