
दो महीने की बेटी की हत्याकर उसी के साथ सोती रही मां, माइक्रोवव ओवन में मिला था शव
AajTak
Delhi News: चिराग दिल्ली के एक गांव में 2 माह की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची की मौत रविवार देर रात को ही मौत हो गई थी. शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने का अंदेशा है.
Delhi News: दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके के गांव में हुई 2 माह की बच्ची की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्ची की मौत रविवार रात में ही हो गई थी. पुलिस को शक है कि बच्ची की मां ने उसकी हत्या करने के बाद उसे अपने साथ बिस्तर पर ही सुलाए रखा ताकि उस पर किसी को शक ना हो. पुलिस ने इस मामले में 26 साल की एक महिला डिंपल को अपनी ही बच्ची के कत्ल के आरोप में अरेस्ट किया है. आरोप है कि महिला ने कत्ल करने के बाद बच्ची की लाश को माइक्रोवेव ओवन में छिपा दिया था.
डिंपल ने किया था तबीयत खराब होने का बहाना
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें एक दो महीने की बच्ची की मिसिंग की शिकायत मिली. जब तक पुलिस की टीम पहुंचती है तब तक घर के लोगों ने ही दूसरी मंजिल के माइक्रोवेव से मृत हालात में बच्ची को बरामद किया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले घर के तमाम लोगों के बयान दर्ज किए. जिसमें बच्चे की मां, पिता, बच्ची के चाचा सभी शामिल थे. जब पुलिस की टीम पहुंचीं तो लोगों ने बताया कि जब वह पहली मंजिल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्ची की मां बेहोशी की हालत में है. हालांकि बाद में जांच में पता लगा कि बच्ची की मां डिंपल तबीयत खराब होने का बहाना कर रही थी.
घरवालों ने बच्ची को बिस्तर सोते हुए था देखा
दिल्ली पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो शुरुआत में उसे यह समझ नहीं आया कि आखिर बच्ची को माइक्रोवेव ओवन के अंदर किसने रखा. जांच के दौरान घरवालों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह से किसी ने बच्ची को ना तो रोते, ना बोलते और ना ही खेलते देखा. सोमवार की सुबह के वक्त लोगों ने उसे बिस्तर पर सोते हुए जरूर देखा था.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की शुरुआती जांच के मुताबिक अंदेशा है कि बच्ची की मौत रविवार रात में ही हो गई थी. इस वजह से पुलिस को शक है कि मां ने बच्ची की हत्या करने के बाद पूरी रात उसे इस तरीके से अपने पास सुलाया ताकि किसी को उस पर शक ना हो और अगले दिन जब दोपहर तक बच्ची को खेलते हुए किसी ने नहीं देखा या उसकी आवाज नहीं सुनी तो लोगों ने जब उसे ढूंढने की कोशिश की तो मां ने घबराकर उसे माइक्रोवेव के अंदर रख दिया. लेकिन पुलिस ये नहीं बता पा रही है डिंपल ने कब और क्यों अपनी ही बेटी की हत्या कर दी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










