
दो मंगलवार, दो मौत और एक FIR... IPS पूरन कुमार के बाद ASI संदीप कुमार ने दी जान, संयोग है या साजिश?
AajTak
हरियाणा पुलिस के दो अफसरों की मौत ने पूरे सिस्टम को हिला दिया है. 7 अक्टूबर को आईपीएस पूरन कुमार की खुदकुशी के ठीक 7 दिन बाद 14 अक्टूबर को एएसआई संदीप कुमार ने भी अपनी सर्विस रिवॉल्वर से जान दे दी. दोनों ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस महकमे पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
हरियाणा में 7 अक्टूबर को आईपीएस वाई पूरन कुमार की मौत के ठीक एक सप्ताह बाद 14 अक्टूबर को एएसआई संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर जान दे दी. दोनों मौतों के बीच संयोग बहुत चौंकाने वाला है. मरने से पहले दोनों ने सुसाइड नोट लिखा. दोनों ने अपने महकमे में भ्रष्टाचार और जातिवादी मानसिकता की बात कही और दोनों के आरोप बहुत ही सनसनीखेज हैं. इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है.
आईपीएस पूरन कुमार की लाश अभी तक चंडीगढ़ पीजीआई के मॉर्चरी में पड़ी है. सात दिन बीत गए, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ. परिवार की शर्त है कि जब तक उनके पति की मौत के लिए जिम्मेदार डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजराणिया को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक न पोस्टमार्टम होगा, न अंतिम संस्कार. इस मामले में जमकर सियासत भी हो रही है.
परिवार का आरोप है कि आईपीएस पूरन कुमार को जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और करियर बर्बाद करने की साजिश के तहत आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया. इसी बीच, 14 अक्टूबर को रोहतक साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने अपने घर के अंदर खुद को गोली मार ली. उनके पास से 4 पन्नों का सुसाइड नोट और 6 मिनट 28 सेकंड का वीडियो बरामद हुआ.
उन्होंने भी अपने सुसाइड नोट का शीर्षक पूरन कुमार की तरह 'फाइनल नोट' रखा है. वीडियो में संदीप कुमार ने सीधे आईपीएस पूरन कुमार और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में वह कहते हैं, ''मैं भगत सिंह का भक्त हूं. ये लड़ाई अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी. अगले जन्म में भी इसे पूरा करूंगा.'' उन्होंने पूरन कुमार और उनके परिवार की संपत्ति की जांच की मांग की है.
उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरन कुमार ने विभाग के अंदर कई ईमानदार अफसरों को फंसाया. संदीप वही अफसर थे, जिन्होंने पूरन कुमार के करीबी हेड कांस्टेबल सुशील कुमार की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी. पूरन कुमार का नाम हाल ही में एक रिश्वतखोरी मामले में भी सामने आया था. रोहतक के एक शराब ठेकेदार ने उन पर 2.5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था.
उसका आरोप था कि आईपीएस ने हेड कांस्टेबल सुशील कुमार के जरिए पैसों की मांग की थी. पूरन कुमार ने मरने से पहले 8 पन्नों के नोट में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजराणिया और 15 वरिष्ठ आईपीएस-आईएएस अफसरों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था. उन्होंने लिखा था कि जातिगत भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न ने उन्हें तोड़ दिया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










