
दो भाई, दोनों उद्योगपति, दोनों जेल में... सुकेश चंद्रशेखर ने कैसे उनकी पत्नियों को ठगा? करोड़ों की जालसाजी की कहानी
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ ED ने तीसरा केस दर्ज कर लिया है. सुकेश पर उद्योगपति मलविंदर सिंह की पत्नी जापना सिंह से ठगी करने का आरोप है. मलविंदर सिंह जेल में बंद हैं. सुकेश पर मलविंदर के भाई शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ ठगने का आरोप भी है. जानें जेल में बैठकर कैसे उसने दोनों भाइयों की पत्नी को ठगा?
सुकेश चंद्रशेखर. उम्र महज 33 साल, कद-काठी भी एकदम सामान्य सी, लेकिन दिमाग से बहुत शातिर. इतना शातिर कि जेल में बैठकर बड़े-बड़े नेताओं और उद्योगपतियों से करोड़ों रुपये की ठगी कर लेता है. दुनिया आज सुकेश को 'महाठग' के नाम से भी जानती है.
सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल तिहाड़ की मंडोली जेल में बंद है. उस पर कई लोगों से ठगी करने का आरोप है. मोटा-मोटा अनुमान है कि 15 साल में सुकेश 500 करोड़ रुपये का चूना लगा चुका है. उस पर सबसे बड़ी 200 करोड़ रुपये ठगी करने का आरोप है. ये ठगी उसने रेनबैक्सी के मालिक रहे शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से की थी.
लेकिन, अब ये भी सामने आया है कि सुकेश ने सिर्फ शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति को ही नहीं ठगा था, बल्कि उनके भाई मलविंदर सिंह की पत्नी जापना सिंह के साथ भी ठगी की थी. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुकेश को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली कोर्ट ने सुकेश को नौ दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है.
शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह, दोनों ही भाई जेल में बंद है. दोनों भाइयों पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप है. दोनों करीब चार साल से जेल में बंद है. और इसी चीज का फायदा सुकेश ने उठाया और दोनों भाइयों की पत्नियों से ठगी कर ली.
ED ने सुकेश पर तीसरा केस दर्ज किया
- पहला केसः रेनबैक्सी के मालिक रहे शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को ठगा. सुकेश ने खुद को केंद्रीय कानून और गृह मंत्रालय का अफसर बताकर अदिति को उनके पति को जमानत दिलाने का वादा किया. उस पर अदिति से 200 करोड़ ठगने का आरोप है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










