
दो दिन पहले लड़की का हुआ था अपहरण, अब कुएं में मिली लाश, BJP नेताओं ने दिया धरना
AajTak
राजस्थान के करौली में 18 वर्षीय लड़की का शव एक कुएं में मिला. आरोप है कि लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया, फिर तेजाब से हमला किया. घटना को लेकर सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित भाजपा नेताओं और लड़की के परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया. परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और 50 लाख रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है.
राजस्थान के करौली के नादौती उपखंड में दलित लड़की के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं गईं. आरोप है कि लड़की को उसके घर से अगवा किया गया. इसके बाद जंगल ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. फिर गोली मार दी. आरोपियों ने एसिड डालकर जलाया और फिर कुएं में फेंक दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कुएं से निकाला.
जानकारी के अनुसार, मोहनपुरा टोडाभीम में कुएं में लड़की का शव मिला. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है. इस मामले को लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा राजकीय अस्पताल हिंडौन सिटी में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
सांसद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
राज्यसभा सांसद ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जघन्य हत्या होने के बाद भी पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम नहीं बुलाई. बिना टीम बुलाए ही पुलिस ने कुएं से शव निकलवा कर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया. वहां महिला डॉक्टर नहीं होने पर शव राजकीय अस्पताल हिंडौन सिटी लाया गया.
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जब तक युवती पर एसिड फेंकने, गैंगरेप करने और कुएं में फेंकने वाले गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए.
घटना को लेकर क्या बोले एसएचओ?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










