
दो दिन की बेटी को पिता ने लगाया जहरीला इंजेक्शन, मां ने दर्ज करवाई FIR
AajTak
पलामू में एक पिता ने दो दिन पहले पैदा हुई अपनी बच्ची को इंजेक्शन देकर मार डाला. बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई और बताया कि उसका पति नहीं चाहता था कि वह मां बने. दो बार उसका गर्भपात करवा चुका है. कुछ दिन पहले पत्नी को भी मार डालने की कोशिश की.
झारखंड के पलामू में एक पिता द्वारा अपने नवजात बच्चे की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस सिलसिले में बच्चे की मां ने अपने पति के खिलाफ मेदिनीनगर थाने में FIR दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है.
दरअसल, जिले के चौनपुर थाना क्षेत्र के गांगी की रहने वाली सीता चौधरी ने साहित्य समाज चौक के समीप सोना नर्सिंग होम में 3 अप्रैल के दिन एक बच्ची को जन्म दिया. जन्म के बाद बच्ची को जरूरी इंजेक्शन और दवा की जरूरत थी. नर्सिंग होम की ओर से दवा की पर्ची उसके पिता अरुण चौधरी को दी गई. अरुण ने नर्सिंग होम के दवाखाने से दवा और इंजेक्शन नहीं खरीदा. बल्कि बाहर से दवा इंजेक्शन लेकर आया.
दरअसल, अरुण पैथोलॉजी में काम करता है. इसलिए उसने खुद ही बच्ची को दवा देने के बाद इंजेक्शन लगा दिया. अस्पताल स्टॉफ ने अरुण को ऐसा करने से मना किया लेकिन वह फिर भी नहीं माना. स्टॉफ के अनुसार, अरुण ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी.
हालत खराब होता देख बच्ची को नर्सिंग होम से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत की सूचना मिलने पर उसकी मां सीता चौधरी ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई.
महिला का पहले भी करवाया गर्भपात
महिला का आरोप है कि उसका पति कभी नहीं चाहता था कि वह मां बने. पहले भी वह दो बार उसका गर्भपात करवा चुका है. कुछ दिन पहले उसे भी खाने में जहर मिलाकर मारने की कोशिश की. इसमें पति के अलावा ससुर लालजी चौधरी, सास पानपति देवी, देवर अजीत चौधरी भी शामिल थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










