
दो दिन की चुप्पी के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान ही नहीं डोनॉल्ड ट्रंप को भी इशारों में दिखाया आईना
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हुए जिस अंदाज में दिखे आम तौर पर वो उस तरह नहीं दिखते हैं. उन्होंने न केवल पाकिस्तान को चेताया बल्कि अमेरिका सहित दुनिया को भी संदेश दिया कि भारत अब किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करने वाला है. वह आतंकियों और उनको पनाह देने वाली सरकारों के साथ एक जैसा बर्ताव करेगा.
10 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को पाकिस्तान अपने कूटनीतिक जीत के रूप में प्रचारित कर रहा था. पाकिस्तान अपने देशवासियों के बीच इस बात का दावा करता रहा कि वैश्विक दबाव में भारत को पीछे हटना पड़ा. पाकिस्तानी मीडिया और नेताओं के झूठे दावों के बाद वहां जश्न का माहौल था. लोग विजय जुलूस निकाल रहे थे और पटाखे छोड़ रहे थे. यह भारत विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए निश्चित ही बहुत परेशानी भरा था. क्योंकि भारत में सीजफायर को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं थीं. मोदी सरकार के लिए मुश्किल यह भी था कि बीजेपी समर्थक और पूर्व सैन्य अधिकारी भी इसे आतंकवाद के खिलाफ अधूरी कार्रवाई मान रहे थे. दूसरी तरफ कांग्रेस नेता तो जैसे पाकिस्तान की ही भाषा बोल रहे थे. कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने तो यहां तक कह दिया कि क्या यह अमेरिकी दबाव का नतीजा था?
जाहिर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सब दो दिन से सुन और समझ रहे थे. जैसा कि उनकी आदत है कि वह हर बात को नोट करते हैं और समय आने पर उसका जवाब देते हैं. सीजफायर के 2 दिन बाद आज सोमवार 12 मई को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में 20 मिनट के स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख पर ऐसा जोरदार भाषण दिया कि पाकिस्तान एक बार फिर सकते में आ गया होगा. पीएम आज पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हुए जिस अंदाज में दिखे आम तौर पर वो उस तरह नहीं दिखते रहे हैं. उन्होंने न केवल पाकिस्तान को चेताया बल्कि अमेरिका सहित दुनिया को भी संदेश दिया कि भारत अब किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करने वाला है.
पीएम ने आज के स्पीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम तो नहीं लिया पर अपरोक्ष रूप से उन्होंने अमेरिकी राष्ट्पति को भी संदेश दे दिया कि आतंकवाद पर वो किसी की नहीं सुनने वाले हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का श्रेय लेते हुए भारत और पाकिस्तान को एक ही तराजू पर तौलने की कोशिश की थी. उन्होंने भारत में तीसरी बार जनता से चुनकर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पाकिस्तान की सेना के रहमोकरम पर निर्भर पीएम शहबाज शरीफ से करते हुए दोनों को महान बताया था.
जैसा कि हमने आम तौर पर देखा है कि पीएम दुनिया के सबसे ताकतवर देश के नेता डोनाल्ड ट्रंप हों या दुनिया का किसी महत्वहीन देश का राष्ट्राध्यक्ष हो पीएम उसके ट्वीट को रिट्वीट जरूर करते रहे हैं. अगर बात भारत की होती है तो तब तो पीएम कुछ लिखते भी जरूर हैं. पर हैरानी वाली बात यह रही कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के सीजफायर वाली बात को न तो रिपोस्ट किया और न ही उस पर कुछ लिखने की जहमत उठाई. इतना नहीं पिछले 2 दिन में उन्होंने पाकिस्तान या युद्ध के विषय में न कुछ लिखा और न ही कुछ बोला. यह साफ संकेत था कि अंदर ही अंदर उनके मन में कुछ तो चल रहा है. आज राष्ट्र के नाम संदेश में उसकी परिणीति दिखी.
पीएम मोदी ने साफ कहा कि अब पाकिस्तान से सिर्फ टेरर और पीओके पर बात होगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंक की फैक्ट्री है जहां से पूरी दुनिया को टेररिस्ट सप्लाई होते रहे हैं. उन्होंने अमेरिका में 9/11 और लंदन के ट्यूब में हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं में भी आतंकियों की सप्लाई पाकिस्तान से ही हुई थी. उन्होंने इन घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत किसी भी कीमत पर आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा. उनका साफ इशारा था कि दुनिया भले ही ऐसी घटनाओं पर चुप रहे पर भारत कार्रवाई के लिए किसी भी हद तक जाएगा.
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित नही्ं हुआ है , भारत की सेनाएं चौकन्नी हैं. उनके कहने का आशय यही था कि जरूरत होने पर भारत फिर से वही एक्शन दुहराएगा. यह सब कहते हुए पीएम मोदी के चेहरे का भाव बेहद सख्त और भुजाएं भिंच हुईं थीं. उन्होंने कहा कि भारत किसी भी न्यूक्लियर ब्लेकमेलिंग में नहीं झुकने वाला है. दरअसल सीजफायर के बाद ऐसी बातें सामने आईं थीं कि अमेरिका ने भारत को युद्धविराम के लिए इसी बात पर राजी किया था कि पाकिस्तान एटमी हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. मोदी ने भारतीय सेनाओं और सशस्त्र बलों को सैल्यूट करते हुए पाकिस्तान के लिए उसकी हदें तय करके अमेरिका को संदेश दे दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










