
'दो ट्रेनों का एक जैसा नाम...' दिल्ली पुलिस ने बताया स्टेशन पर आखिर कैसे मची भगदड़
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ मामले पर दिल्ली पुलिस ने अपना बयान जारी किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दो ट्रेनों के एक जैसे नाम को लेकर यात्रियों में असमंजस की स्थिति पैदा हुई, जिसके कारण भगदड़ मची.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ मामले पर दिल्ली पुलिस ने अपना बयान जारी किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दो ट्रेनों के एक जैसे नाम को लेकर यात्रियों में असमंजस की स्थिति पैदा हुई, जिसके कारण भगदड़ मची. दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि "प्रयागराज" नाम से दो ट्रेनें थीं. प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल.
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा...
दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर-16 पर पहुंचने की घोषणा से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि प्रयागराज एक्सप्रेस पहले से ही 14 नंबर पर खड़ी थी. जो लोग प्लेटफॉर्म 14 पर अपनी ट्रेन के लिए नहीं पहुंच सके, उन्हें लगा कि उनकी ट्रेन 16 नंबर पर आ रही है जिससे भगदड़ मच गई. हालांकि, ये दो अलग-अलग ट्रेनें थीं. दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रयागराज की ओर जाने वाली चार ट्रेनें थीं, जिनमें से तीन ट्रेन देरी से चल रही थी. जिसके कारण स्टेशन पर अप्रत्याशित भीड़भाड़ हुई.
जब भगदड़ हुई तो...
प्लेटफार्म 14: प्रयागराज एक्सप्रेस 2418 (रात 10:10 बजे प्रस्थान के लिए निर्धारित)
प्लेटफार्म 12: मगध एक्सप्रेस (कुंभ के लिए) (थोड़ा लेट थी)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










