
दो को मारी गोली, एक को तेजधार हथियार से काटा... जमीनी विवाद के चलते ऐसे हुआ 3 लोगों का मर्डर, दहला देगी ये वारदात
AajTak
दमोह के पुलिस अधीक्षक (SP) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि हत्या के इस गंभीर मामले में दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह घटना दमोह देहात (ग्रामीण) थाना क्षेत्र के बांसतारखेड़ा गांव में हुई.
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जमीन विवाद के चलते तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हमलावरों ने दो लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. जबकि एक शख्स को तेजधार हथियार से काट डाला. मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल थे. जिनमें पिता, पुत्र और भतीजा था. अब पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है.
एमपी के दमोह जिले में यह सनसनीखेज वारदात सोमवार की सुबह अंजाम दी गई. जब कुछ अनजान हमलावरों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति, उसके बेटे और भतीजे को मौत की नींद सुला दिया.
दमोह के पुलिस अधीक्षक (SP) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि हत्या के इस गंभीर मामले में दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह घटना दमोह देहात (ग्रामीण) थाना क्षेत्र के बांसतारखेड़ा गांव में हुई.
पुलिस अधीक्षक (SP) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि गांव में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर मार डाला गया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना परिवार में जमीन विवाद का नतीजा है.
पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि इस ट्रिपल मर्डर केस की जांच पड़ताल जारी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रमेश विश्वकर्मा, उनके बेटे उमेश विश्वकर्मा (23) और भतीजे रवि विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई है.
पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर जाकर तीनों शव कब्जे में ले लिए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में अभी तक आरोपियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










