
दो का पैर टूटा, चार की हालत गंभीर...कल्याण की बिल्डिंग में छठी मंजिल से गिरी लिफ्ट
AajTak
महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम की रॉयस बिल्डिंग में छठी मंजिल से लिफ्ट गिरने पर बड़ा हादसा हो गया. लिफ्ट में फंसे आठ लोगों में चार गंभीर घायल हुए और दो के पैर टूट गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. निवासियों ने खराब लिफ्ट चलाने का आरोप लगाया और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर मनपा से जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम के गांधारी इलाके में रॉयस बिल्डिंग में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. यहां बिल्डिंग की छठी मंजिल से लिफ्ट अचानक गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ. इस हादसे में लिफ्ट में फंसे आठ लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा दो लोगों के पैर में फ्रैक्चर हो गये हैं. उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ को मुंबई के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग रॉयस बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर रहने वाले अंकित मेस्त्री के घर गणेश दर्शन के लिए गए थे. लिफ्ट के अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय निवासियों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया.
निवासियों के अनुसार, यह स्पष्ट था कि पिछले कई दिनों से लिफ्ट का रखरखाव चल रहा था. हालांकि, निवासियों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं कि खराब लिफ्ट का संचालन किया जा रहा था. रॉयस बिल्डिंग कुल आठ मंजिला है और इसमें दो लिफ्टें लगी हैं. सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करके नागरिकों की जान से खिलवाड़ किए जाने पर रोष व्यक्त किया जा रहा है. इस दुर्घटना ने रॉयस बिल्डिंग की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है. स्थानीय लोग मनपा अधिकारियों से तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










