
दो कत्ल, चार गुमनाम कातिल और 6 महीने तहकीकात... ऐसे खुला था सौम्या विश्वनाथन के कत्ल का राज
AajTak
उस रात सौम्या जिस वक्त नेल्सन मंडेला मार्ग से गुजर रही थी तभी सुनसान सड़क पर एक वेगन-आर भी वहां से जा रही थी. वेगन-आर में रवि कपूर और उसके तीन साथी सवार थे. सभी नशे में धुत्त थे. ठीक तभी रवि को सौम्या की कार दिखाई दी और उसके मन में लूट का विचार आया.
Soumya Vishwanathan Murder Case: बात आज से ठीक 15 साल पहले की है. तब आज का इंडिया टुडे न्यूज़ चैनल हेडलाइंस टुडे हुआ करता था. उसी हेडलाइंस टुडे में एक होनहार पत्रकार काम किया करती थीं. नाम था सौम्या विश्वनाथन. उस रात सौम्या दफ्तर से अपने घर जा रही थीं. तभी अचानक उनका कत्ल कर दिया गया. अब 15 साल बाद दिल्ली की एक अदालत ने सौम्या मर्डर केस में फैसला सुनाया है. चारों आरोपी दोषी करार दिए गए. अब उनकी सजा पर फैसला होना बाकी है. ऐसे में देखने वाली बात ये है कि कातिलों को फांसी मिलेगी या उम्रकैद. आइए जान लेते हैं उसी सौम्या मर्डर केस की पूरी कहानी.
30 सितंबर 2008
उस रात महाराष्ट्र और गुजरात धमाके से जुड़ी खबरें तैयार करने के बाद सौम्या घर जाने से पहले अपना आई कार्ड पंच करती है. तब घड़ी में वक्त हुआ था तीन बज कर दो मिनट. इसके बाद वो चौथी मंजिल से लिफ्ट पकड़ कर ग्राउंड फ्लोर पर उतरती है. ग्राउंड फ्लोर पर उतरने के बाद वो सीधे बाहर जाने के लिए मेन गेट की तरफ बढ़ती है. पर मेन गेट से कुछ कदम पहले अचानक कॉफी शॉप पर खड़ा एक लड़का सौम्या को आवाज देता है. वो पलटती है और फिर गेट की तरफ जाने की बजाए कॉफी शॉप की तरफ मुड़ जाती है. वहां वो पर्स से पैसे निकालती है और उस लड़के को देती है. कॉफी शॉप पर किया था पेमेंट
उस रात कॉफी शॉप पर नरेश नाम का लड़का ड्यूटी पर था. नरेश के मुताबिक रात करीब बारह बजे सौम्या ने कॉफी शॉप से कॉफी ली थी. पर उस वक्त उसके पास चेंज नहीं था इसलिए उसने पैसे नहीं दिए थे. घर जाते वक्त वो उसी कॉफी के बीस रुपए देने के लिए वहां रुकी थी. नरेश को बीस रुपए देने के बाद वो मेन गेट से बाहर निकलती है और पार्किंग की तरफ बढ़ जाती है.
मारुति जेन कार से निकली थी सौम्या
पार्किंग में उसकी सफेद जेन कार खड़ी थी. वो कार स्टार्ट करती है और फिर निकल पड़ती है. तब घड़ी में वक्त हुआ था तीन बज कर नौ मिनट. मगर कुछ कदम चलने के बाद ही वो कार रोक देती है. फिर कार से नीचे उतर कर कार की विंड स्क्रीन साफ करने लगती है. स्क्रीन साफ करने के बाद वो दोबारा कार में बैठती है और फिर पार्किंग से निकल जाती है. पार्किंग के CCTV में कैद थी सौम्या की तस्वीरें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










