
दोस्त से लड़ाई के बाद उड़ाई विमानों में बम की अफवाह, छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया नाबालिग
AajTak
मुंबई पुलिस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जिसने सोशल मीडिया पर मुंबई की उड़ानों को झूठी बम धमकी दी थी. शुरुआती जांच में दोस्तों के बीच पैसे के विवाद की बात सामने आई है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और नाबालिग से पूछताछ भी की जा रही है.
मुंबई पुलिस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ से एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जिस पर विभिन्न एयरलाइनों को बम की झूठी धमकी देने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि उन्हें मुंबई आने वाली कुछ उड़ानों में बम की धमकियों की शिकायतें मिली थीं. ये धमकियां कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की गई थीं.
जांच के दौरान यह पाया गया कि ये पोस्ट छत्तीसगढ़ के एक नाबालिग ने की थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके माता-पिता को जानकारी देने के बाद उसे जुविनाइल जस्टिस बोर्ड के सुपुर्द कर दिया.
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम होने की धमकी के बाद सिंगापुर ने भेजा फाइटर जेट्स
मित्र से पैसे को लेकर था विवाद
शुरुआती जांच में यह सामने आया कि नाबालिग और उसके मित्र के बीच पैसे को लेकर विवाद था. इस विवाद के चलते, नाबालिग ने अपने मित्र की फोटो का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट किए. विभिन्न मामलों को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं.
फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इस मामले का संबंध हाल ही में प्राप्त अन्य झूठे बम धमकी के मामलों से है. पिछले तीन दिनों में, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर चल रही लगभग दर्जन भर भारतीय उड़ानों को झूठे बम धमकी मिली हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







