
दोस्त ने इंटरनेट पर अपलोड कर दी कपल की प्राइवेट वीडियो, ऐसे रची ब्लैकमेलिंग की साजिश
AajTak
मुंबई में एक शादीशुदा महिला का अपने ही पति के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पारिवारिक दोस्त को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोस्त ने न सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल किया, बल्कि उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपए भी ले लिए.
मुंबई में एक शादीशुदा महिला का अपने ही पति के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पारिवारिक दोस्त को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोस्त ने न सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल किया, बल्कि उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपए भी ले लिए. पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ ही इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम जोशुआ फ्रांसिस है. वो पीड़ित महिला और उसके पति का दोस्त है. बताया जा रहा है कि महिला का पति शराबी है. वो अपनी पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़े करता रहता है. एक दिन उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद उसे अपने दोस्त फ्रांसिस को दे दिया. उसने वीडियो पोर्नोग्राफिक साइट पर अपलोड कर दिया.
कांदिवली के समता नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, अश्लील वीडियो को पोर्नोग्राफिक साइट पर अपलोड करने के बाद फ्रांसिस ने महिला को फोन करके इस बात की जानकारी दे दी. उसने वेबसाइट का वेब यूआरएल भी शेयर कर दिया. इसके बाद झूठी चिंता जताते हुए उसने उससे कहा कि उसका एक दोस्त विकास साइबर एक्सपर्ट है. वह उस अश्लील वीडियो को डिलीट कर सकता है.
इसके बाद उसने खुद को विकास बताते हुए महिला को व्हाट्सएप पर कॉल किया. उसने कहा कि वो वेबसाइट से कंटेंट डिलीट कर देगा, लेकिन इसके लिए उसे 50 हजार रुपए देने होंगे. पीड़िता पैसे देने के लिए राजी हो गई. लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं. फिर उसने पुलिस से संपर्क करके इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी फ्रांसिस को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. उसने स्वीकार किया कि उसे महिला के पति से उसके वीडियो और तस्वीरें मिली थीं. उसने पहले उन्हें पोर्न साइट पर अपलोड किया, फिर डिलीट करने के लिए महिला से पैसे लिए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










