
दोस्त की शादी में गिफ्ट दे रहे शख्स को स्टेज पर आया हार्ट अटैक, मौत
AajTak
वामसी नाम के शख्स बेंगलुरु अमेजन कंपनी के बेंगलुरु दफ्तर में काम करते थे. वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने कुरनूल पहुंचे थे. लेकिन यहां स्टेज पर ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी जान चली गई.
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आए एक शख्स को स्टेज पर ही हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई. घटना कुरनूल जिले के कृष्णगिरी मंडल के पेनुमादा गांव की है.
जानकारी के मुताबिक मरने वाले वामसी नाम के शख्स बेंगलुरु अमेजन कंपनी के बेंगलुरु दफ्तर में काम करते थे. वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने कुरनूल पहुंचे थे.
गम में बदल गया खुशियों का माहौल
वामसी जैसे ही वामसी अपने दोस्त को गिफ्ट देने के लिए मंच पर चढ़े तो उन्हें अटैक आ गया. आनन-फानन में वामसी को डोन सिटी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने वामसी को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद शादी का खुशनुमा माहौल गमगीन माहौल में तब्दील हो गया.
यूपी के मेरठ में युवती की हुई थी मौत
बता दें कि पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. हाल ही में 29 अप्रैल 2024 को यूपी के मेरठ में डांस कर रही एक युवती को हार्ट अटैक आ गया था और उसकी मौत हो गई थी. घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










