
दोस्त की गर्लफ्रेंड, इंस्टाग्राम मैसेज और खूनी साजिश... युवक की हत्या कर बोरवेल में फेंके लाश के टुकड़े, ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
गुजरात के कच्छ में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक महिला से संपर्क को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई और उसकी लाश के टुकड़े करके उन्हें बोरवेल और जमीन पर फेंक दिया गया. पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें कत्ल की ये सनसनीखेज कहानी.
Kutch Murder Case: गुजरात में कच्छ के शांत गांवों के बीच ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने दोस्ती जैसे मजबूत रिश्ते को खून से रंग दिया. एक मामूली विवाद ने ऐसी खौफनाक साजिश की जमीन तैयार कर दी कि सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए. वो नौजवान छह दिन से लापता था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. और जब पुलिस सच्चाई तक पहुंची तो सामने आया दोस्ती के नाम पर धोखे, जलन और बेरहम साजिश का पूरा खेल. जिस शख्स को पुलिस तलाश कर रही थी, वो पुलिस को मिल तो गया लेकिन टुकड़ों में... उसके जिस्म के टुकड़े कातिल ने यहां वहां फेंक दिए थे. और वो कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त था. ये कहानी सच में हैरान करने वाली है.
दोस्त बने दुश्मन ये खूनी वारदात की कहानी कच्छ जिले नखत्राणा इलाके की है. जहां मुरु गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक रमेशभाई माहेश्वरी छह दिन से लापता था. परिवार को अंदाजा नहीं था कि इस गुमशुदगी के पीछे इतनी बड़ी साजिश छिपी है. मामला पुलिस तक पहुंचा. जांच आगे बढ़ी. तफ्तीश के दौरान पता चला कि एक महिला से संपर्क की बात पर दो दोस्तों के बीच झगड़ा और दोस्ती दुश्मनी में बदल गई. पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि रमेश के दोस्त किशोर ने ही उसकी हत्या की.
इंस्टाग्राम मैसेज से शुरू हुआ विवाद इस मामले की शुरुआत उस समय हुई जब रमेश की एक महिला मित्र को किशोर ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा और उससे भी संबंध बनाने की मांग की. यह बात उस महिला ने रमेश को बताई और कहा कि किशोर उस पर दबाव बना रहा है. इस खुलासे के बाद रमेश और किशोर के बीच पहली बार झगड़ा हुआ. कुछ दिनों बाद दोनों में समझौता हो गया, लेकिन किशोर अंदर ही अंदर वो इस बहस को लेकर बेहद नाराज और आहत था.
दोस्ती के बहाने हत्या की साजिश झगड़े की टीस ने किशोर को इतना परेशान कर दिया कि उसने रमेश को मारने का मन बना लिया. उसी साजिश के तहत उसने अपने खेत में रात के खाने के नाम पर रमेश को बुलाया. उसके वहां पहुंचते ही एक बार फिर महिला वाले मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. तभी किशोर और उसके साथ मौजूद एक नाबालिग साथी ने मिलकर रमेश पर हमला कर दिया. योजना के मुताबिक, दोनों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज उधर, 2 दिसंबर को जब रमेश घर नहीं लौटा, तो उसके परिवार ने नखत्राणा पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान आरोपी किशोर ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने रमेश का मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिया, ताकि जांच किसी दूसरी दिशा में चली जाए. लेकिन पुलिस को शुरुआत से ही उसके व्यवहार पर शक बना हुआ था.
हिरासत में खुला असली राज उसी शक के आधार पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. कुछ ही देर में आरोपी का हौसला टूट गया और उसने इस खौफनाक हत्या का पर्दाफाश कर दिया. किशोर ने स्वीकार किया कि दोस्त की महिला मित्र से संबंध बनाने की बात पर हुए विवाद के कारण उसने रमेश को मारने की योजना बनाई थी. पूछताछ के दौरान पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने साफ हो गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











