
दोस्ती, सुसाइड पैक्ट और कत्ल... लड़की को मरते हुए देखता रहा आरोपी, मौत के बाद लाश के साथ की दरिंदगी
AajTak
केरल के कोझिकोड में एक लड़की की मौत पहेली बन गई थी. जिसे अब पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले को पहले आत्महत्या बताया गया था. लेकिन जांच और छानबीन के बाद तस्वीर साफ हो गई. यह मामला कत्ल की एक सोची समझी साजिश थी, जिसका खुलासा पुलिस कर ने कर दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.
Kozhikode Girl Murder Case: केरल के कोझिकोड जिले में एक युवती की मौत का मामला आत्महत्या के तौर पर दर्ज किया गया था. लेकिन जब इस मामले की तफ्तीश आगे बढ़ी तो कहानी पूरी तरह बदल गई. जो मामला खुदकुशी का लग रहा था, वह असल में एक सुनियोजित हत्या निकला. पुलिस ने 3 दिन बाद इस मामले का खुलासा कर दिया. साथ ही इस वारदात को अंजाम देने वाला शख्स भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है.
यह वारदात 24 जनवरी की है. उस वक्त पुलिस ने इस घटना को सामान्य केस मान लिया था, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने खुद मंगलवार को 36 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज साजिश का खुलासा कर दिया. आरोपी शख्स मरने वाली युवती का करीबी रिश्तेदार बताया गया है. जिसने मरने के बाद भी उस लड़की को नहीं बख्शा, बल्कि उसकी लाश का भी यौन शोषण किया.
गंभीर हालत में मिली थी युवती PTI के मुताबिक, 26 साल की पीड़िता को एलाथुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित औद्योगिक यूनिट में गंभीर हालत में पाया गया था. यह यूनिट आरोपी वैसाख की ही थी. शनिवार को जब युवती को अस्पताल ले जाया गया, तब उसकी हालत नाजुक थी. बाद में उसकी मौत हो गई. शुरुआत में आरोपी ने दावा किया कि उसने युवती को फांसी पर लटका हुआ पाया था.
आत्महत्या की झूठी कहानी आरोपी वैसाख ने पुलिस को बताया कि उसने युवती को फंदे से लटका देखा और पत्नी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया. उसने इसे आत्महत्या का मामला दिखाने की पूरी कोशिश की. लेकिन पुलिस को उसके बयान में कई विरोधाभास नजर आए. यही विरोधाभास आगे चलकर पूरे केस की कड़ी बने और सच्चाई सामने आने लगी.
सुसाइड पैक्ट का झांसा देकर बुलाया जांच में खुलासा हुआ कि उन दोनों के बीच अवैध संबंध थे. मगर अब आरोपी उस लड़की से छुटकारा पाना चाहता था. इसी के चलते आरोपी ने युवती को आत्महत्या समझौते यानी सुसाइड पैक्ट का झांसा देकर यूनिट में बुलाया था. उसने भरोसा दिलाया कि दोनों साथ जी नहीं सकते तो साथ में अपनी जान देंगे. इसी साजिश के तहत आरोपी ने वहां पहले से दो फंदे तैयार कर रखे थे, ताकि मामला असली आत्महत्या जैसा लगे और किसी को शक न हो.
फंदे में डालते ही कुर्सी हटाई पुलिस के मुताबिक, जैसे ही युवती ने फंदे में अपना सिर डाला, आरोपी ने उसके पैरों के नीचे रखी कुर्सी को लात मारकर हटा दिया. युवती को संभलने का कोई मौका नहीं मिला. असल में यह पूरी तरह से पूर्व नियोजित हत्या थी. आरोपी वहीं खड़ा रहा और उसकी आंखों के सामने वो लड़की तड़पती रही और फिर उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










