
देहरादून: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं पर FIR, लगाए थे मंदिर में पाबंदी के पोस्टर
AajTak
हिंदू युवा वाहिनी की ओर से धर्म की रक्षा करने की बात कहकर पोस्टर्स लगाए गए थे. हिंदू युवा वाहिनी का कहना था कि गैर हिंदू उनके धार्मिक स्थान में क्यों आएंगे, उनका वहां क्या काम? हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने साथ ही यह चेतावनी दी थी कि अगर कोई गैर हिंदू मंदिरों में पकड़ा गया तो उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मंदिरों में पोस्टर लगे मिले थे. इन पोस्टर्स पर साफ लिखा था कि मंदिर में गैर हिंदुओं का आना वर्जित है. राजधानी के मंदिरों में मिले इन पोस्टर्स को लेकर विवाद हुआ तो पुलिस कुछ भी कहने से बच रही थी. इस मामले ने तूल पकड़ा तो हरकत में आई पुलिस ने ये पोस्टर्स हटाए थे. अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. हिंदू युवा वाहिनी की ओर से धर्म की रक्षा करने की बात कहकर पोस्टर्स लगाए गए थे. हिंदू युवा वाहिनी का कहना था कि गैर हिंदू उनके धार्मिक स्थान में क्यों आएंगे, उनका वहां क्या काम? हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने साथ ही यह चेतावनी दी थी कि अगर कोई गैर हिंदू मंदिरों में पकड़ा गया तो उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा.
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










