
देहरादून: पुलिस के ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में पकड़े गए 25 फर्जी साधु, एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल
AajTak
देहरादून पुलिस के द्वारा पकड़े गए लोगों में एक बांग्लादेश, बाकी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, असम और अन्य राज्यों के रहने वाले हैं. इन सभी की पहचान, दस्तावेज़ और बैकग्राउंड की जांच की जा रही है.
उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत देहरादून पुलिस ने फर्जी साधु-संतों के खिलाफ कड़ा अभियान शुरू किया है. इस कार्रवाई के तहत अब तक 25 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो साधु-संतों का भेष धारण कर सार्वजनिक स्थलों पर बैठे थे. इनमें से कई व्यक्तियों के पास न तो किसी तरह का धार्मिक या ज्योतिषीय ज्ञान था और न ही कोई वैध दस्तावेज. इन सभी पर BNS की धारा 170 में मुकदमा दर्ज किया गया है.
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है, जिसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. बाकी पकड़े गए लोग उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, असम और अन्य राज्यों के रहने वाले हैं. इन सभी की पहचान, दस्तावेज़ और बैकग्राउंड की जांच की जा रही है.
गिरफ्तार किए गए लोग कौन हैं?
पुलिस ने बताया कि इन लोगों का मकसद धार्मिक आस्था की आड़ में आम जनता को गुमराह करना हो सकता है. ऐसे ढोंगी बाबाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. देहरादून पुलिस ने अवाम से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अगर कहीं संदिग्ध साधु-संत दिखाई दें, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. 'ऑपरेशन कालनेमि' कैंपेन सूबे में कुछ दिनों तक जारी रहेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










