
देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, बह गईं दुकानें, कई लोग लापता
AajTak
देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण रात में बादल फटने की घटना हुई. जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. इस घटना में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मशहूर सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण रात में बादल फटने की घटना हुई. जिला प्रशासन का बचाव और राहत अभियान जारी है. इस घटना में कुछ दुकानें बह गईं. जिला प्रशासन ने आस-पास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था. दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है.
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने कमान संभाली. उन्होंने रात में ही विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर मौके पर बचाव दल भेजे.
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ बचाव अभियान जारी है. जिला प्रशासन आपदा के मद्देनजर अलर्ट मोड में है.
डीएम ने किया अवकाश का ऐलान
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचीं. जिलाधिकारी ने भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. IT पार्क देहरादून में देर रात से हो रही भारी बारिश से आए पानी से खिलौनों की तरह सड़क पर ही कई गाड़ियां बहती नजर आईं.
तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










