
देहरादून: अर्जुन शर्मा हत्याकांड पर गरमाई सियासत, कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
ABP News
Dehradun News: व्यापारी अर्जुन शर्मा हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.
देहरादून में दिनदहाड़े हुई अर्जुन शर्मा की हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. बता दें कि देहरादून के तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउंड के पास जिस तरह से हत्या की यह वारदात अंजाम दी गई, उसने सियासी गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा "हम पहले से ही कह रहे थे कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो रही है, लेकिन किसी ने सुनी नहीं. अब देख लीजिए, एक महीने के अंदर चार हत्याएं हो चुकी हैं. यह कोई छोटी बात नहीं है."
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजधानी में अब अपराधियों का खौफ खत्म हो गया है. "खुलेआम गोली मारकर लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं. यह किस तरह की कानून व्यवस्था है?"
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जितनी जघन्य घटनाएं हुई हैं, वो शर्मनाक हैं. "पुलिस तंत्र सरकार का राजनीतिक एजेंडा चलाने में व्यस्त है, जबकि आम लोगों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा."
गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फौरन हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष होकर काम करने दिया जाए और कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए. कांग्रेस ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो पार्टी सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी. आपको बताते चलें कि, 14 दिनों के भीतर हत्या की चार वारदात सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












