
देश में Covid-19 की दूसरी लहर, क्या इन दो कोरोना बीमा के बारे में जानते हैं आप?
AajTak
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आ गई है. 5 अप्रैल को देशभर से 1 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं. जब तक वैक्सीन सभी को नहीं लग जाती, बचाव ही एकमात्र उपाय है.
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आ गई है. 5 अप्रैल को देशभर से 1 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं. जब तक वैक्सीन सभी को नहीं लग जाती, बचाव ही एकमात्र उपाय है. वहीं आप कोरोना के कवरेज वाली इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर अस्पताल के खर्चों से खुद को थोड़ी राहत दे सकते हैं. (Photo: File) आप अपने परिवार की सुरक्षा के लिए 'कोरोना कवच' इंश्योरेंस पॉलिसी ले सकते हैं. भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI) के आदेश के बाद सभी बीमा कंपनियां कोरोना कवच पॉलिसी लॉन्च की है. अगर आपने पहले से कोरोना कवच बीमा खरीदा हुआ है, तो उसका कवरेज सितंबर तक के लिए बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा आप कोरोना रक्षक पॉलिसी भी खरीद सकते हैं. (Photo: File) गौरतलब है कि पिछले साल जून 2020 में इरडा ने कोरोना को कवर करने के लिए कम अवधि की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के गाइडलाइंस जारी किए थे. कोरोना के चलते अस्पताल खर्चों को कवर करने के लिए दो स्पेशल बीमा योजना है. एक है कोरोना कवच (Korona Kavach) पॉलिसी जिसे सिर्फ जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां ऑफर करती हैं. जबकि दूसरी कोरोना रक्षक (Corona Rakshak) पॉलिसी जिसे कोई भी बीमा कंपनी ऑफर कर सकती है. (Photo: File)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












