
देश में मॉब लिंचिंग के कितने मामले? जानें सरकार ने संसद में क्या दिया जवाब
AajTak
देश में मॉब लिंचिंग के मामलों की संख्या पर संसद में सवाल किया गया. गृह मंत्रालय ने लिखित जवाब देते हुए कहा है कि मॉबलिंचिंग का कोई डेटा मेंटेन नहीं किया गया है.
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पांचवें दिन यानी मंगलवार को लोकसभा में गृह मंत्रालय ने लिंचिंग के बारे में अहम जानकारी दी.
लोकसभा में सवाल किया गया कि देश में मॉब लिंचिंग के मामलों की संख्या कितनी है, इसपर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब देते हुए बताया कि मॉब लिंचिंग का कोई डेटा मेटेंन नहीं किया गया है. एनसीआरबी (NCRB) द्वारा मॉब लिंचिंग के लिए अलग से कोई डेटा नहीं बनाया गया है. एनसीआरबी विभिन्न अपराध शीर्षों के तहत सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से अपराध डेटा प्रकाशित करता है, जो आईपीसी और विशेष और स्थानीय कानूनों के तहत परिभाषित हैं.
उन्होंने कहा है कि सरकार मौजूदा आपराधिक कानूनों की व्यापक समीक्षा करने, उन्हें मौजूदा कानून व्यवस्था के हिसाब से प्रासंगिक बनाने और जल्द से जल्द न्याय दिलाने का इरादा रखती है. उन्होंने यह भी कहा है कि भारत सरकार ने स्टेक होल्डर्स से बातचीत करके क्रिमिनल लॉ में संशोधन की प्रक्रिया शुरू की है.
आपको बता दें कि 15 मार्च को भी संसद में लिंचिग को लेकर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा था कि भारतीय दंड संहिता के तहत, लिंचिंग को अपराध के रूप में परिभाषित नहीं किया गया है. NCRB 'अभद्र भाषा' (hate speeh) का डेटा मेंटेन नहीं करता. मॉब लिंचिग और हेट क्राइम का डेटा प्रकाशित क्यों नहीं किया गया है, इस पर गृह मंत्रालय ने जवाब दिया कि साल 2017 में, एनसीआरबी ने मॉब-लिंचिंग, हेट क्राइम जैसे मामलों का डेटा इकट्ठा किया था, लेकिन पाया गया कि वह भरोसे लायक डेटा नहीं था.
इसके अलावा गृह मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि 30 अगस्त 2019 से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की शुरुआत की गई थी. तब से अब तक यानी फरवरी 2022 तक, इस पोर्टल पर करीब 9 लाख साइबर अपराध दर्ज किए जा चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










