
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5880 केस, हर 100 में से 7 मरीज निकल रहे पॉजिटिव
AajTak
देश में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5880 केस मिले हैं. इतना ही नहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 6.91% हो गया है. यानी हर 100 टेस्ट में से करीब 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है.
देश में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5880 केस मिले हैं. इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है. इतना ही नहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 6.91% हो गया है. यानी हर 100 टेस्ट में से करीब 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है. देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.67% हो गया है.
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 21.15%
देश का राजधानी दिल्ली में कोरोना के करीब 700 केस मिले हैं. राज्य में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 2500 हो गई है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3305 टेस्ट हुए हैं, इनमें से 699 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. यानी पॉजिटिविटी रेट 21.15% पहुंच गया है.
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 4 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है. हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है. जबकि 3 मरीजों की मौत का प्राथमिक कारण कोरोना नहीं है.
महाराष्ट्र में 788 केस महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 788 मामले सामने आए हैं. इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है. इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 4587 हो गई है. वहीं मुंबई शहर में रविवार को 211 नए मामले दर्ज किए गए, यह लगातार छठा दिन है, जब शहर में 200 से अधिक मामले मिले हैं. पिछले 24 घंटों में 560 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. राज्य में COVID-19 की मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.12 प्रतिशत है.बिहार में 42 केस मिले
बिहार में कोरोना के 42 नए केस सामने आए हैं. सबसे ज्यादा केस पटना में मिले हैं. इससे पहले 46 मामले सामने आए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










