
देश में कोरोना के 312 नए मामले आए सामने, एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर हुई 1296
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना के 312 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या में यह वृद्धि बीते 31 मई के बाद सबसे अधिक है. देश में अभी कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,296 हो गई है.
देश में अभी भी कोरोना के मामले पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं. शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना के 312 नए मामले सामने आए हैं.
कोरोना संक्रमितों की संख्या में यह वृद्धि बीते 31 मई के बाद सबसे अधिक है. देश में अभी कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,296 हो गई है. सुबह 8 बजे तक के आकंड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से कुल 5,33,310 लोगों की मौत हुई है जबकि कोविड संक्रमितों की कुल संख्या 4.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,69,536 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है. इस मामले में मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक 220.67 करोड़ कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं.
बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी की शुरुआत चीन से हुई थी. इस बीच चीन में एक नई रहस्यमय बीमारी ने लोगों को परेशान कर दिया है. चीन के अस्पतालों में इस समय बड़े पैमाने पर लोग सांस संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.
चीनी सरकार ने स्कूलों और अस्पतालों में सांस की बीमारियों के बढ़ने के कारण सतर्कता बरतने का आह्वान किया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वहां की सरकार से मरीजों का डेटा मांगा था, जिसका अध्ययन करने के बाद उसने कहा कि कोई असामान्य या नए वायरस का पता नहीं चला है.
बता दें कि चीन ने पिछले साल ही दिसंबर महीने में सख्त कोविड-19 प्रतिबंध हटाए थे. सर्दियों के आते ही देश श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि से जूझ रहा है. बीजिंग और लियाओनिंग प्रांत जैसे उत्तरी क्षेत्रों में अधिक केस सामने आ रहे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







