
देश में कोरोना के 17 हजार से अधिक नए केस मिले, 23 मरीजों की मौत भी हुई
AajTak
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार से अधिक नए केस मिले हैं. वहीं कोरोना के 23 मरीजों की मौत भी हुई है. फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या एक लाख के पार है.
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं. जबकि 23 मरीजों की मौत हुई है. बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना केस के आंकड़े चौंकाने वाले आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार 70 नए केस मिले हैं.
देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. इन राज्यों में केरल (4,083 नए केस) पहले नंबर पर है. इसके बाद महाराष्ट्र (3,640), तमिलनाडु (2,069), पश्चिम बंगाल (1,424) और कर्नाटक (1,046) का नंबर आता है. कुल नए केसों में इन पांच राज्यों की हिस्सेदारी 72.42 फीसदी है. नए केसों में से 23.92 फीसदी सिर्फ केरल से सामने आए हैं.
कोविड की वजह से बीते 24 घंटे में 23 और लोगों की जान गई है. देश में अबतक कोविड की वजह से पांच लाख से ज्यादा (5,25,139) लोगों की मौत हो चुकी है. भारत का रिकवरी रेट अब 98.55 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में कुल 14 हजार 413 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 28 लाख 36 हजार 906 हो गई है.
देश में कोरोना के 1.07 लाख एक्टिव केस
देश में कोरोना के नए मरीजों के मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर एक लाख के पार हो गई है. देश में फिलहाल कोरोना के 1 लाख 07 हजार 189 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव केस में 2 हजार 634 की वृद्धि हुई है.
उधर, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना की कुल 11 लाख 67 हजार 503 खुराकें दी गईं हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में कुल 5 लाख 02 हजार 150 सैंपल की जांच की गई है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







