
देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच राहत की खबर, इन 13 राज्यों में 24 घंटे में नहीं गई कोई जान
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना महामारी से एक भी मौत नहीं हुई है. इनमें ओडिशा, असम, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं.
देश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार जारी है. भारत में शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 89 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 700 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई है. महाराष्ट्र कोरोना महामारी (Covid-19) से सबसे ज्यादा प्रभावित है. जहां एक दिन में 47 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इस बीच राहत की खबर ये है कि देश के 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है. #Unite2FightCorona 13 States/UTs report No death in the last 24 hours. Odisha, Assam, Ladakh, D&D & D&N, Nagaland, Meghalaya, Manipur, Tripura, Sikkim, Lakshadweep, Mizoram, A&N Islands and Arunachal Pradesh. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना महामारी से एक भी मौत नहीं हुई है. इनमें ओडिशा, असम, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










