
देश भर में पति-पत्नी के बीच बढ़ रही खाई, अदालत की चौखट पर पहुंच रहे हैं छोटे-मोटे विवाद
AajTak
देश भर में पति-पत्नी के तकरार बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से छोटे-मोटे विवाद भी अदालत की चौखट तक पहुंच रहे हैं. केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने खुलासा किया है कि पिछले तीन साल के दौरान अदालतों में आने वाले कुल मुकदमों में मियां-बीवी के बीच तकरार के सवा तीन लाख से ज्यादा मामले अदालत की ड्योढ़ी लांघ गए.
देश भर में पति-पत्नी के बीच सहिष्णुता तेजी से घट रही है, जिसके चलते छोटे-मोटे विवाद भी अदालत की चौखट तक पहुंच रहे हैं. केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने खुलासा किया है कि पिछले तीन साल के दौरान अदालतों में आने वाले कुल मुकदमों में मियां-बीवी के बीच तकरार के सवा तीन लाख से ज्यादा मामले अदालत की ड्योढ़ी लांघ गए. अदालत पहुंचे इन मामलों में ज्यादातर मामले पति-पत्नी के बीच अहम, अधिकार और अना की लड़ाई के हैं.
सबसे कम है भारत में तलाक का औसत विधि और न्याय मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक अदालतों में मुकदमे निपटाने के बावजूद लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है, क्योंकि जितने मामले कोर्ट निपटाता है. उससे ज्यादा हर रोज नए मामले दाखिल भी हो जाते हैं. तुलनात्मक आंकड़े ये भी बताते हैं कि मुकदमे भले कोर्ट तक पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दुनिया भर में सबसे कम तलाक का औसत भारत में ही है.
अदालत में लंबित हैं 11 लाख मुकदमें दुनिया भर में तलाक को लेकर शोध करने वाली एक निजी वेबसाइट के अनुसार, पूरी दुनिया में विवाहों की संख्या के मुकाबले तलाक की दर भारत में सबसे कम यानी लगभग एक फीसदी है, जबकि मालदीव में सबसे ज्यादा तलाक दर 5.52 फीसदी है. वहीं, देश भर में फिलहाल 812 परिवारिक अदालतें काम कर रही हैं. जिनमें 11 लाख से अधिक मुकदमे लंबित मामले हैं.
3 साल में बढ़े रिकॉर्ड मामले
देश भर में पति-पत्नी के बीच तकरार के मामले साल दर साल बढ़ रहे हैं, लेकिन बीते तीन सालों में ऐसे मामलों का आंकड़ा दुगनी रफ्तार से बढ़ा है. साल 2021 में 4,97, 447 मामले थे जो साल 2022 में बढ़कर 7,27,587 हो गए. वहीं, साल 2023 में ये आंकड़ा 8,25,502 को पार कर गया.
अदालत ने निपटाए रिकॉर्ड मामले

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









