
देश को कल मिलेगा स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर IAC Vikrant, क्या है इसकी ताकत, रेंज... जानिए सबकुछ
AajTak
भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्दपोत को कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमीशन करेंगे. दुनिया के दस सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट करियर में शामिल IAC Vikrant के शामिल होने से भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी. आइए जानते हैं इसके बारे में वो सबकुछ जो इसे 'समंदर का महाबली' बनाती है.
देश को कल यानी 2 सितंबर 2022 को अपना ताकतवर स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर IAC Vikrant मिल जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कोच्चि में इसे भारतीय नौसेना को सौपेंगे. एयरक्राफ्ट करियर मतलब समुद्र में तैरता एयरफोर्स स्टेशन. जहां से फाइटर जेट्स, मिसाइलें, ड्रोन्स उड़कर दुश्मन के छक्के छुड़ा सकते हैं. ये जल, जमीन और आसमान में शोले बरसा सकते हैं. आपको जानकर ये हैरानी होगी कि IAC Vikrant दुनिया के दस सबसे ताकतवर विमानवाहक युद्धपोतों में शामिल है.
क्योंकि जिस भी देश के पास ज्यादा एयरक्राफ्ट करियर होते हैं, उसे किसी भी युद्ध में सफलता मिलती है. वो दुनिया के किसी भी देश को घेर सकता है. जहां से मिसाइलें, फाइटर जेट्स, लड़ाकू हेलिकॉप्टर और स्पेशल फोर्सेज कमांडों दुश्मन के इलाके में आसानी से हमला बोल सकते हैं. आइए जानते हैं इस शानदार एयरक्राफ्ट करियर की ताकत, क्षमता, रेंज, सुविधाएं और हथियारों के बारे में.
Here are some glimpses of #IACVikrant: The largest & most complex warship built in Indian Maritime History! Designed by #IndianNavy & constructed by @cslcochin. A step further towards #AatmaNirbharBharat. pic.twitter.com/f7ToKkWLrB
सबसे पहले जानते हैं इसके हथियारों के बारे में...
आईएसी विक्रांत (IAC Vikrant) से 32 बराक-8 मिसाइलें दागी जा सकती हैं. लॉन्चिंग वर्टिकल सिस्टम (VLS) से होती है. सतह से हवा में (Surface to Air) मार करने वाली बराक मिसाइलें 500 मीटर से 100 KM तक हमला या बचाव के लिए दाग सकते हैं. 60 KG का वॉरहेड ले जाने वाली मिसाइल का डेटोनेशन सिस्टम हार्ड टू किल है. इसकी अधिकतम गति 2469 किमी प्रतिघंटा होती है.
इसके बाद इसमें चार ओटोब्रेडा (Otobreda) 76 mm के ड्यूल पर्पज कैनन लगे हैं. इसे रिमोट से चलाते हैं. यह 76.2 मिलिमीटर कैलिबर की तोप है. 360 डिग्री घूमकर दुश्मन के विमान, हेलिकॉप्टर, फाइटर जेट या युद्धपोत पर फायरिंग कर सकती है. इसकी रेंज 16 से 20 किलोमीटर तक होती है. इसके अलावा विक्रांत पर चार AK 630 CIWS प्वाइंट डिफेंस सिस्टम गन लगी है. यह एक घूमने वाली तोप होती है, जो टारगेट की दिशा में घूमकर फायरिंग करती रहती है. इसे चलाने के लिए सिर्फ एक आदमी की जरुरत होती है. यह 10 हजार राउंड्स प्रति मिनट की दर से फायरिंग करती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










