
'देश के 70% कानूनों को समझना नहीं आसान, इन 3 राज्यों के कानून सबसे सरल'
AajTak
थिंकटैंक 'सेंटर फॉर सिविल सोसायटी (सीसीएस)' और 'मरकैटस सेंटर, जॉर्ज मैसन यूनिवर्सिटी' द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 देश के उन शीर्ष 10 कानूनों में शामिल है जिन्हें पढ़ना सबसे ज्यादा मुश्किल है.
कानूनों का तरीके से पालन हो सके इसके लिए उनका स्पष्ट होना पहली शर्त होती है. लेकिन देश के मौजूदा कानूनों में से 70 फीसदी कानून ऐसे हैं जिन्हें पढ़ना और समझना आम जनता के लिए टेढ़ी खीर है. यह निष्कर्ष थिंकटैंक 'सेंटर फॉर सिविल सोसायटी (सीसीएस)' और 'मरकैटस सेंटर, जॉर्ज मैसन यूनिवर्सिटी' द्वारा देश के मौजूदा कानूनों के गुणात्मक विश्लेषण के आधार पर निकल कर आया है. कानूनों के गुणात्मक विश्लेषण के इस कार्य में केंद्र स्तर के कुल 876 कानूनों का अध्ययन किया गया जिसमें से 608 कानूनों को पढ़ने के लिहाज से मुश्किल, अधिक मुश्किल और बेहद मुश्किल वर्ग का पाया गया. इसके अलावा राज्यों के स्कूली शिक्षा कानूनों का भी विश्लेषण किया गया. विश्लेषण में पाया गया कि व्यक्ति को स्कूली शिक्षा से संबंधित कानूनों को समझने के लिए कम से कम कॉलेज से ग्रेजुएशन होना अत्यंत आवश्यक है. संविधान निर्माता और देश के प्रथम कानून मंत्री डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के मौके पर सीसीएस के शोध विभाग ने कानूनों के गुणात्मक विश्लेषण संबंधी अपने अध्ययन और उसके निष्कर्षों को जारी किया. अध्ययन के मुताबिक सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 देश के उन शीर्ष 10 कानूनों में शामिल है जिन्हें पढ़ना सबसे ज्यादा मुश्किल है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











