
देश के वो ट्रेन हादसे जिन्हें भुला नहीं पाए लोग, सैकड़ों लोगों ने गंवाई थी जान
AajTak
ओडिशा रेल हादसे से पूरा देश दुखी है. इस हादसे में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है. देश में इससे पहले कई बार रेल हादसे हुए हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई. बिहार में हुए रेल हादसे में तो मरने वालों का आंकड़ा 700 से ऊपर था.
ओडिशा में शुक्रवार को तीन ट्रेनों की टक्कर हो गई. बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल है. इस भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. अब इस हादसे को देश की आजादी के बाद हुआ सबसे घातक ट्रेन हादसों में से एक कहा जा रहा है.
इसके पहले भी देश में कई बार ट्रेन हादसे हुए हैं, उनमें दर्जनों से सैकड़ों लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ी. आगे आपको बताते हैं कि आजादी के बाद से देश में कब-कब और कहां-कहां ट्रेन हादसे हुए हैं.
बागमती नदी में गिरी थी 416dn पैसेंजर ट्रेन
- 6 जून, 1981: बिहार में बागमती पुल को पार करते हुए गाड़ी संख्या 416dn पैसेंजर ट्रेन नदी में जा गिरी थी. इस ट्रेन हादसे में 750 लोगों की मौत हुई थी. यह भी दावा किया जाता है कि कई लोगों के शव तो बरामद ही नहीं हुए थे. इस भीषण ट्रेन हादसे को सबसे भीषण ट्रेन दुर्घटना कहा जाता है.
फिरोजाबाद में 305 लोगों की मौत
- 20 अगस्त, 1995: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई थी. ट्रैक पर खड़ी हुई कालिंदी एक्सप्रेस से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस टकरा गई थी. आधिकारिक रूप से मरने वालों की संख्या लगभग 305 थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










