
देश के इन राज्यों में Fog अलर्ट, दिल्ली-यूपी में भी कोहरे की धुंध, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली गंगा के मैदानी इलाकों में आता है. यहां कुछ दिनों से कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. आज, 13 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आइए जानते हैं मौसम पर क्या है लेटेस्ट अपडेट.
दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान समेत देश के अधिकतक हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले एक हफ्ते इन सभी राज्यों में बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद नहीं है. इस बीच पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. वहीं, गंगा के मैदानी इलाकों में कोहरे का सितम बढ़ने लगा है. आइए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली गंगा के मैदानी इलाकों में आता है और यहां कुछ दिनों से कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है. वहीं, दिल्ली के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है. आज, 13 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
बता दें कि पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, नॉर्थ राजस्थान, यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है. इन राज्यों में पूरे सप्ताह हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










