
देशभर में जन्माष्टमी की धूम, घर बैठे करें प्रमुख मंदिरों के LIVE दर्शन
AajTak
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर भागवत भवन की सजावट और भव्यता बारिश के बाद और भी निखर गई है. शहर के मंदिरों और बाजारों में रौनक छाई हुई है, जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है. यहां दरबार में सनातन युगल जोड़ी के दिव्य दर्शन हो रहे हैं, देर रात 12 बजे के बाद जब जन्म अभिषेक हो जाएगा तब बाल कृष्ण, लड्डू गोपाल के दर्शन होंगे.
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. मंदिर रौशनी से जगमगा रहे हैं और फूल-मालाओं से सजी उनकी दीवारें खिली-खिली लग रही हैं. मोरपंख से प्रांगण सजे हैं और घंटा-घड़ियालों के बीच 'हाथी-घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की' का स्वर उठता है तो आसमान तक गूंज जाता है.
श्रद्धालुओं की श्रद्धा में प्रकृति भी ऐसी ताल मिला रही है कि रह-रहकर बादल घिर आते हैं और झूमकर बरसते हैं. दिल्ली-एनसीआर से लेकर जन्मभूमि मथुरा तक तो यही नजारा है, लेकिन कान्हा के जन्मोत्सव की धूम सिर्फ किसी गांव, जिले, शहर और प्रदेश तक सीमित नहीं है, जयकारा एक जगह से उठता है तो अपनी-अपनी बोली में देश के हर कोने से गूंजता है.
मथुरा के लाला कन्हैया की जयकार, केरल तक पहुंचकर गोविंदाय नमो नमः में तब्दील हो जाती है, भाषाएं भले ही अलग हों लेकिन भाव एक है, श्रद्धा भी एक है और उल्लास भी एक ही है. कविवर रसखान ने इसी बात को अपने लहजे में कुछ ऐसे लिखा था
मोरपखा मुरली बनमाल, लख्यौ हिय मै हियरा उमह्यो री, ता दिन तें इन बैरिन कों, कहि कौन न बोलकुबोल सह्यो री॥ अब तौ रसखान सनेह लग्यौ, कौउ एक कह्यो कोउ लाख कह्यो री, और सो रंग रह्यो न रह्यो, इक रंग रंगीले सो रंग रह्यो री।।
रसखान कवि के कहने का मतलब ये है कि जब से उन्होंने श्रीकृष्ण का दिव्य स्वरूप देखा, उनका मन संसारिक मोह-माया से हटकर अपने कन्हैया के ही प्रेम में डूब गया. कोई और रंग (इच्छा) अब बाकी ही नहीं रहा है, जो रंग बाकी है वह रंग रंगीले (श्रीकृष्ण) के प्रेम का ही रंग बाकी है.
मथुरा में जन्मभूमि मंदिर की निखरी छटा अब बात करें देशभर में जन्माष्टमी की धूम की तो मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर भागवत भवन की सजावट और भव्यता बारिश के बाद और भी निखर गई है. शहर के मंदिरों और बाजारों में रौनक छाई हुई है, भक्तगण कान्हा की पोशाक से लेकर श्रृंगार के सामान तक, सब कुछ खरीदने में व्यस्त हैं. वहीं, जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है. यहां दरबार में सनातन युगल जोड़ी के दिव्य दर्शन हो रहे हैं, देर रात 12 बजे के बाद जब जन्म अभिषेक हो जाएगा तब बाल कृष्ण, लड्डू गोपाल के दर्शन होंगे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










