
देशभर में कई रेलवे परियोजनाओं का आज उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के जरिए देश में कनेक्टिविटी सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा. इसमें न्यू जम्मू रेलवे डिवीजन और तेलंगाना में एक न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन भी शामिल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को बड़ी सौगातें देने वाले हैं. पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 12.30 बजे कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में आज प्रधानमंत्री मोदी जम्मू रेलवे डिवीडन का भी उद्घाटन करेंगे.
पीएम मोदी तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे और ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे. आज वह जिस जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन करेंगे, उससे इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आसपास के क्षेत्रों के विकास में भी मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी ने 12 साल पहले भी जापानी पार्क में की थी रैली, तब से अब तक कितनी बदली दिल्ली की सियासी तस्वीर
जम्मू रेलवे डिवीजन से ये होंगे फायदे
जम्मू रेलवे डिवीजन के उद्घाटन से पठानकोट - जम्मू - उधमपुर - श्रीनगर - बारामुल्ला, भोगपुर सिरवाल - पठानकोट, बटाला - पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर सेक्शनों को जोड़ेगा. इसकी लंबाई 742.1 किलोमीटर होगी. इससे न सिर्फ पेंडिंग एसपिरेशन पूरे होंगे, बल्कि भारत के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी में सुधार होगा.
जम्मू डिवीजन के उद्घाटन से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे, बुनियादी ढांचे का विकास होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के संपूर्ण सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










