
देशभर में अब निजी कंपनियां ही बनाएंगी नेशनल हाईवे, जानिए सरकार ने क्यों किया इतना बड़ा बदलाव
AajTak
सरकार ने नेशनल हाईवे के निर्माणा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने नेशनल हाईवे निर्माण नीति में बदलाव किया है. सरकार का कहना है कि काम की गुणवत्ता को सुधारने, समय की बचत और भ्रष्टाचार को कम करने के लिए उसने यह कदम उठाया है.
अब देशभर में निजी कंपनियां ही नेशनल हाईवे बनाएंगी. सरकार ने दशकों पुरानी नेशनल हाईवे निर्माण नीति में आमूलचूल परिवर्तन किया है. सरकार का कहना है कि देश में सुरक्षित, मजबूत, टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी अब रीजनल ऑफिसर यानी क्षेत्रीय अधिकारियों की होगी.
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की ग्राउंड रिपोर्ट यानी प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने से लेकर राजमार्ग के निर्माण देखरेख और रखरखाव यानी मरम्मत के काम करने का जिम्मा भी किसी निजी कंसलटेंट कंपनी का होगा. सरकार का दावा है कि इस बदलाव से राजमार्ग का निर्माण तेजी से होगा, क्योंकि फैसले तेजी से लिए जाएंगे. एक कंपनी की जिम्मेदारी होने से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा, क्योंकि विशेषज्ञों की टीम निर्माण कार्य पर निगरानी रखेंगी.
अभी यह है मौजूदा व्यवस्था
राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क परिवहन मंत्रालय के एक उच्च पदस्थ अधिकारी के मुताबिक मौजूदा व्यवस्था में 300 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजना को मंत्रालय से मंजूरी लेनी पड़ती है. इसके बाद निविदा जारी कर राजमार्ग निर्माण का ठेका किसी कंपनी को दिया जाता है, जबकि फ्री फैसिलिटी रिपोर्ट और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर और पर्यवेक्षण निगरानी के लिए अलग-अलग कंसलटेंट कंपनियां होती हैं. मल्टी विंडो सिस्टम होने से इस परियोजना में देरी और अलग-अलग कानूनी दांव पेंच लगते रहते हैं. इससे न केवल समय ज्यादा लगता है बल्कि लागत भी बढ़ती है.
चीफ इंजीनियर, रीजनल ऑफिसर का होगा अधिकार
मंत्रालय के दिशा निर्देशों के मुताबिक सभी राज्यों में तैनात सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी और चीफ इंजीनियरों को अधिकार दिया गया है कि वह परियोजनाओं के लिए पारदर्शी तरीके से निविदाएं यानी बोली आमंत्रित कर उनका मूल्यांकन करें. उन्हें निविदाएं स्वीकार करने के अधिकार भी दिए गए हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






