
देवोलीना की शहनवाज संग शादी, ट्रोल्स ने याद कराया आफताब, एक्ट्रेस ने दिया जवाब
AajTak
देवोलीना भट्टाचार्जी ने शहनवाज संग शादी करके जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है. वेडिंग पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि अगर चिराग लेकर भी ढूंढती, तो ऐसा पति नहीं मिलता. देवोलीना की तस्वीरें देखने के बाद कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे हैं.
14 दिसंबर 2022 टेलीविजन की 'गोपी बहू' यानी देवोलीना भट्टाचार्जी की जिंदगी के लिये एक यादगार तारीख बन गई है. देवोलीना भट्टाचार्जी ने शहनवाज शेख से शादी करके अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है. शहनवाज एक जिम ट्रेनर हैं, जिनके साथ देवोलीना पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में थीं. शादी के बाद देवोलीना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से अपने पति का परिचय कराया. बस इसके बाद शुरू हो गई ट्रोल होने की कहानी. देवोलीना की खुशी के बीच आए ट्रोल देवोलीना भट्टाचार्जी, शहनवाज के साथ खुश हैं. वेडिंग पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि अगर चिराग लेकर भी ढूंढती, तो ऐसा पति नहीं मिलता. देवोलानी और शहनवाज की वेडिंग पिक्चर्स देखने के बाद कुछ लोग खुश नजर नहीं आए. इसलिये उन्हें धर्म के नाम पर भला-बुरा कहना शुरू कर दिया.
इंटरनेट यूजर्स ने एक्ट्रेस की शादी पर कमेंट करते हुए उनकी तुलना श्रद्धा वालकर से कर डाली. हेटर्स ने इसे लव जिहाद’ से जोड़ते हुए कहा कि रेस्ट इन फ्रिज. यानी इस कमेंट का मतलब ये है कि कुछ बाद देवोलीना भी श्रद्धा की तरह फ्रिज में नजर आ सकती हैं. सीधे शब्दों में कहा जाए, तो शहनवाज भी देवोलीना का मर्डर कर सकते हैं.
यूजर्स का भद्दा कमेंट देख कर देवोलीना अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाईं. इसके बाद उन्होंने जवाब देते हुए कहा, अरे कहीं आपको ही आपकी फ्यूचर वाइफ और बच्चे मिलकर फ्रिज में ना फिट कर दें. मुझे यकीन है आपको याद होगा ही ज्यादा पुरानी न्यूज नहीं है, लेकिन फिर भी आपको ऑल द बेस्ट. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन्हें कोई हिंदू लड़का नहीं मिला क्या.
Rest in Fridge …. 🙏
She didnt find any hindu man

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










