
देवा गुर्जर डॉन की हत्या, भीड़ ने फूंकी बस, परिवार वाले बोले- फिरौती के लिए हुआ मर्डर
AajTak
कोटा के देवा गुर्जर डॉन की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगी दी. कल शाम देवा गुर्जर की एक सैलून पर हत्या कर दी गई थी. परिवार वालों का आरोप है कि फिरौती के लिए यह हत्या की गई है.
राजस्थान के कोटा में देवा गुर्जर डॉन की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. कल शाम को कोटा के बोराबास गांव के रहने वाले देवा गुर्जर डॉन की रावतभाटा में एक सैलून पर हत्या कर दी गई. देवा गुर्जर कल चित्तौड़ जिले के रावतभाटा में अपनी गाड़ियों की रिपेयरिंग के लिए गया था, तभी वह सेविंग कराने के लिए एक सैलून पर बैठा था.
वहां पर दो गाड़ियों में आए 10-15 लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. लहूलुहान हालत में देवा गुर्जर वहां पर काफी देर तड़पते रहा. उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोटा रेफर कर दिया गया. यहां पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया. कोटा मोर्चरी पर आज सुबह से उनके परिजनों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद हैं.
एसपी कोटा सिटी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. मोर्चरी पर भी कुछ लोगों ने उपद्रव करने की कोशिश की तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. अभी पोस्टमार्टम प्रक्रिया जारी है. घटना को लेकर बोराबास गांव में आक्रोशित हुए लोगों ने कोटा रावतभाटा सड़क पर एक बस को भी आग लगा दी.
कोटा सिटी एसपी केसर सिंह शेखावत के अनुसार अब बोराबास में स्थिति नियंत्रण में है. इस बीच गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों और परिवार के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना हैकि देवा गुर्जर ने पुलिस को कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की.
'फिरौती मांगने को लेकर देवा गुर्जर की हुई है हत्या'
बताया जाता है कि देवा गुर्जर क्षेत्र में एक चर्चित व्यक्ति था, जिसने दो शादियां की थी. सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहता था और देवा गुर्जर डॉन के नाम से इसने अपनी प्रोफाइल बनाई हुई थी. सोशल मीडिया में इसके लाखों व्यूवर्स व फॉलोअर्स हैं. परिवार का आरोप है कि फिरौती मांगने को लेकर देवा गुर्जर की हत्या की गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










