
देवस्थानम बोर्ड से Char Dham प्रोजेक्ट तक, उत्तराखंड चुनाव में छाए रहेंगे ये पांच मुद्दे
AajTak
कांग्रेस ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन उत्तराखंड चुनाव में बड़ी उम्मीदें लगा रखी थी. यही वजह रही कि कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत किसान बहुल ऊधमसिंह नगर जिले से की थी. ऐसे ही कांग्रेस को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुद्दे से सियासी फायदा की आस थी. ऐसे में अब कांग्रेस ने नई रणनीति और नए मुद्दों को लेकर चुनावी रण में उतरी है.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के हाथ से कृषि कानून और चारधाम देवस्थानम बोर्ड जैसे दो बड़े मुद्दे फिसल गए. कांग्रेस ने इन्हीं मुद्दों के बूते चुनावी वैतरणी पार करने का भरोसा लगा रखा था, लेकिन सूबे का माहौल भांप बीजेपी ने अपने कदम पीछे खींच लिए. कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया और महंगाई, बेरोजगारी अवैध खनन व भ्रष्टाचार के मुद्दे को अब सियासी हथियार बनाने में जुटी है. हालांकि, देवस्थानम बोर्ड पर अभी भी कांग्रेस ने बीजपी को घेरना बंद नहीं किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










