
देवर ने भाभी को सुनाया 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं जुल्मी बड़ा...' गाना और फिर...
AajTak
पुलिस ने भाभी की हत्या के आरोप में देवर और उसके साथी को हिरासत में लिया है. देवर ने भी भाभी की हत्या की बात कबूल कर ली है. पुलिस के मुताबिक महिला के शव को नदी में फेंक दिया गया था. शव की तलाश जारी है. हालांकि, हत्याकांड को एक महीना बीत गया है, शव नहीं मिला है.
'नायक नहीं खलनाकयक हूं मैं' गाना गाते हुए देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी देवर और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है. देवर का साथी नाबालिग है. पुलिस का कहना है कि महिला का शव बरामद नहीं किया जा सका है. उसकी तलाश जारी है और मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, शहर के मुरार क्षेत्र में रहने वाली 35 साल की महिला रेणु पाठक 17 अप्रैल से लापता थी. परिवार के लोगों ने मुरार थाने में रेणु के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले की जांच के दौरान लोगों ने पुलिस को बताया कि रेणु को आखिरी बार उसके देवर श्याम पाठक के साथ देखा गया था. श्याम ट्रक ड्राइवरी का काम करता है.
देवर ने कबूली हत्या की बात
पुलिस ने श्याम को कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ शुरू की थी. शुरुआत में वह रेणु के बारे में पता नहीं होने की बात कहता रहा, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने रेण की हत्या की बात कबूल की. साथ ही पुलिस को बताया कि इस हत्याकांड में दो दोस्त राजू उर्फ कुंअर और एक नाबालिग भी शामिल है. श्याम के बताने पर पुलिस ने उसके नाबालिग साथी को दतिया जिले के लांच थाना क्षेत्र से पकड़ा.
भाभी को ट्रक में बिठाया
मुरार पुलिस थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा के मुताबिक, रेणु पाठक की हत्या का आरोप देवर श्याम पाठक के साथ राजू उर्फ कुंअर और एक अन्य नाबालिग पर है. रिमांड में श्याम और नाबालिग ने बताया कि 17 अप्रैल को हम ट्रक लेकर बड़ागांव पहुंचे थे. रेणु हमारे लिए खाना लेकर बड़ागांव आ गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










